शिक्षा की मिली बड़ी सौगात-सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में खुलेगा सीबीएसई बोर्ड का रीजनल दफ्तर,नहीं लगाने होंगे अब भुवनेश्वर उड़ीसा के चक्कर, छत्तीसगढ़ में 2500 सीबीएसई स्कूलों का हो रहा है संचालन, नए स्कूलों की अनुमति एवं विद्यार्थियों के भी कार्य होंगे अब रायपुर में

शिक्षा की मिली बड़ी सौगात-सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में खुलेगा सीबीएसई बोर्ड का रीजनल दफ्तर,नहीं लगाने होंगे अब भुवनेश्वर उड़ीसा के चक्कर, छत्तीसगढ़ में 2500 सीबीएसई स्कूलों का हो रहा है संचालन, नए स्कूलों की अनुमति एवं विद्यार्थियों के भी कार्य होंगे अब रायपुर में kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

शिक्षा की मिली बड़ी सौगात-सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में खुलेगा सीबीएसई बोर्ड का रीजनल दफ्तर,नहीं लगाने होंगे अब भुवनेश्वर उड़ीसा के चक्कर, छत्तीसगढ़ में 2500 सीबीएसई स्कूलों का हो रहा है संचालन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ प्रदेश में सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूलों को बड़ी सौगात मिली है, तथा सीबीएसई के बोर्ड रीजनल दफ्तर का अब रायपुर में शुभारंभ होगा तथा अभी इस कार्यालय के लिए भुवनेश्वर उड़ीसा के चक्कर लगाने पड़ते थे प्रदेशवासियों ने संसद बृजमोहन अग्रवाल का धन्यवाद व्यापित किया है,केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर में खुलेगा। बोर्ड को इसके लिए जमीन भी आबंटित कर दी गई है।छत्तीसगढ़ प्रदेश में सीबीएसई के करीब ढाई हजार स्कूल हैं। सीबीएसई स्कूलों की मान्यता और मॉनिटरिंग सिस्टम भुवनेश्वर से संचालित हो रहा है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीबीएसई का दफ्तर शुरू करने के लिए पहल की थी

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इसके लिए सहमति दी है, और नवा रायपुर में सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा।सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-24 में करीब तीन एकड़ जमीन आबंटित कर दी गई है। इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने करीब पांच करोड़ रूपए जमा भी कर दिए हैं। इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। माना जा रहा है कि अगले साल भर में सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर में स्थापित हो जाएगा, सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय यहां खुलने से न सिर्फ स्कूल संचालकों बल्कि विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा होगी। उन्हें पुनर्मूल्यांकन, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, अंकसूची में सुधार आदि सहित अन्य दिक्कतों के लिए विद्यार्थियों को भुवनेश्वर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading