11 दिन का गणेश मेला- बाराद्वार शहर में चल रही गणेश मेले की तैयारियां जोरों से, बाराद्वार का गणेश मेला है पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध, अन्य जिलों से भी लोग आते हैं गणपति बप्पा के दर्शन करने, समिति के सदस्य आशीष जिंदल एवं आशीष बिजली ने दी जानकारी



बाराद्वार शहर में चल रही गणेश मेले की तैयारियां जोरों से, बाराद्वार का गणेश मेला है पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध, अन्य जिलों से भी लोग आते हैं गणपति बप्पा के दर्शन करने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाराद्वार शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व जोर-जोर से मनाया जाएगा, तथा बाराद्वार का गणेश मेला जहां पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है, तो वही इस अवसर पर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए लोग सह परिवार अन्य जिलों से भी बाराद्वार पहुंचते हैं, तो वहीं बाराद्वार का ऐतिहासिक गणेश मेला की तैयारी पूरे जोर शोर से की जा रही है, 11दिन चलने वाले यह मेला बाराद्वार की पुरानी धर्मशाला के पास लगता है,गणेश पूजा में लगने वाले मेला में दूर दूर से भक्त जन भारी संख्या में यहां पहुंचते है, धर्मशाला में गणेश जी की पूजा के अलावा अनेक झांकियां भी लगाई जाती है जो आस पास से आए श्रद्धालुओं को बहुत भाता है ,अनेक मनोरम झांकियां बंगाल एवं महाराष्ट्र से आए कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है,बाराद्वार में धर्मशाला के अलावा करीब 15 अन्य स्थानों में गणेशजी की स्थापना पंडाल बनकर की जा रही है जिससे पूरे नगर में एक अलग ही माहौल रहता है, यह जानकारी समिति के सदस्य आशीष बिजली एवं आशीष जिंदल ने दी है



