नैला में राधे-राधे की गूंज- 24 अगस्त को नैला जांजगीर में झांझडिया परिवार की श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन निकली कलश शोभा यात्रा, परिवारजन रहे मौजूद, श्री हित ललित वल्लभ जी महाराज करा रहे हैं कथा का रसपान

श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक
24 अगस्त से नैला में प्रारंभ हुई झांझडिया परिवार की श्रीमद् भागवत कथा
24 अगस्त से नैला में प्रारंभ हुई झांझडिया परिवार की श्रीमद् भागवत कथा

24 अगस्त को नैला जांजगीर में झांझडिया परिवार की श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन निकली कलश शोभा यात्रा, परिवारजन रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-नैला के अग्रसेन भवन के सामने आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को प्रतिष्ठित झांझडिया परिवार की पितृ मोक्ष हेतु गया जी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ,श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस श्री धाम वृंदावन के प्रख्यात भागवत प्रवक्ता श्री हित ललित वल्लभ जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ा ही हर्ष का विषय है कि आज आपके नगर में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई है ,जब हमारे जन्म जन्मांतरों के पुण्य का उदय होता है तब तब हमें कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है। भागवत कथा कल्पवृक्ष है, श्रीमद् भागवत महापुराण पुराणों में तिलक है, यह कलयुग के दोसों को इस प्रकार दूर करता है जैसे सिंह की गर्जना सुनकर भेड़िया भाग जाते हैं इसी प्रकार भागवत कथा कलयुग के दोसों को दूर करती है, श्रीमद् भागवत परमहंसों की संहिता है, यह वैष्णव जनों का धन है, श्रीमद् भागवत मोक्ष प्रदान करने वाली है,धुंधकारी जैसे महा पापी का भी उद्धार हुआ। भागवत कथा से पितरों का मोक्ष निश्चित है महाराज जी ने बताया कि भागवत भगवान कृष्ण की शब्दमयी प्रतिमा है । जीव को सदा ही भगवान के चरित्रों का श्रवण सदा ही करना चाहिए। महाराज जी ने बताया कि भक्ति के पुत्र ज्ञान और वैराग्य जब वृद्धावस्था को प्राप्त हो गए तब श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से युवावस्था को प्राप्त हुए ,कथा से पूर्व भव्य शोभायात्रा अग्रवाल महिला सत्संग भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल अग्रवाल भवन के सामने पहुंची झाझरिया परिवार ने सभी श्रोताओं से कथा श्रवण की अपील की है कथा का समय 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा

24 अगस्त से नैला में प्रारंभ हुई झांझडिया परिवार की श्रीमद् भागवत कथा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading