अमित को मिली बड़ी जिम्मेदारी- बाराद्वार के अमित कलानोंरिया बनाए गए नगर पंचायत में सांसद प्रतिनिधि,पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त, अमित ने कहा- जिम्मेदारी के साथ करूंगा दायित्वो का निर्वहन,बाराद्वार क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है अमित, सांसद जी का किया शहर वासियो ने धन्यवाद

नगर पंचायत बाराद्वार के सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के साथ अमित कलानौरिया

बाराद्वार के अमित कलानोंरिया बनाए गए नगर पंचायत में सांसद प्रतिनिधि,पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त, अमित ने कहा- जिम्मेदारी के साथ करूंगा दायित्वो का निर्वहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नगर पंचायत क्षेत्र बाराद्वार के भाजपा नेता अमित कलानोरिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, नगर पंचायत बाराद्वार में उन्हें अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है, तो वहीं अमित कलानोंरिया को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है, तथा नगर पंचायत क्षेत्र में अमित कलानोरिया की सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति पर शहरी जनप्रतिनिधियों ने भी कहा है कि वे एक सक्रिय कार्यकर्ता है तथा उनकी नियुक्ति से जहां क्षेत्र में विकास के कार्यों को भी सांसद जी के माध्यम से गति मिलेगी तो वहीं राज्य एवं केंद्र सरकार की शहरी क्षेत्र की योजनाओं के लिए भी नई कार्य योजना तैयार होगी

वहीं अमित कलानोरिया ने अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि सांसद जी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त कर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, निश्चित रूप से मैं पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा एवं बाराद्वार नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव जी की सरकार के कार्यों एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की शहरी क्षेत्र की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके इस दिशा में हम सब मिलजुल कर काम करेंगे ल,वहीं नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने भारतीय जनता पार्टी के भी सभी पदाधिकारियो का धन्यवाद ज्ञापित किया है, तथा ज्ञात हो की अमित कलानोरिया एक लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading