शक्ति पुलिस लगातार कर रही पेट्रोलिंग,असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाहें, जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई लखन पटेल सक्रिय, पटेल ने कहा-अपराधों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने पुलिस मुस्तादी से है तैनात, अब शक्ति शहर में हाईटेक सी सी कैमरे लगाने की जरूरत महसूस कर रहे शहर वासी




शक्ति पुलिस लगातार कर रही पेट्रोलिंग,असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाहें, जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई लखन पटेल सक्रिय, पटेल ने कहा-अपराधों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने पुलिस मुस्तादी से है तैनात, अब शक्ति शहर में हाईटेक सी सी कैमरे लगाने की जरूरत महसूस कर रहे शहर वासी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-पुलिस थाना शक्ति क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली घटनाओं पर कार्रवाई करने पुलिस सजग है, पुलिस थाना शक्ति के नवपदस्थ टी आई लखन लाल पटेल अपने पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जहां लगातार शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के माध्यम से गश्त करते हैं तो वहीं जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर उनके द्वारा आम जनता में भी जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को सजग किया जा रहा है, तथा शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र एवं ऐसे इलाकों में जहां पूर्व वर्षों में समय-समय पर कुछ अप्रिय घटनाएं घटित हुई हैं, वहां विशेष रूप से पुलिस सजगता के साथ मॉनिटरिंग करती है
एवं 16 अगस्त की देर शाम भी शक्ति पुलिस TI लखन लाल पटेल ने सदलबल बुधवारी बाजार क्षेत्र में पहुंचकर पेट्रोलिंग की साथ ही आसपास के लोगों को भी ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटनाओं में संलग्न पाए जाने की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का भी आग्रह किया, वहीं टीअउ लखन लाल पटेल ने शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में शराब दुकान के सामने भी अव्यवस्थाओं पर आसपास के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा शराब दुकान के बाहर भी वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े न करने तथा सड़कों के किनारे व्यवस्थित ढंग से खड़े करने की भी निर्देश दिए एवं टीआई लखनलाल पटेल द्वारा रात्रि समय भी लगातार अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं गश्त करवाई जा रही है तथा 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर शहर के प्रमुख मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम को लेकर भी विशेष रूप से पुलिस व्यवस्था की है,जिससे मंदिरों में आने वाले आगंतुकों श्रद्धालु भक्त जनों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े
वही शक्ति पुलिस भी शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक- चौराहो में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इस हेतु आम नागरिकों एवं संस्था प्रमुखों से भी बार-बार आग्रह करती है कि अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों के बाहर यथा संभव सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके, शक्ति शहर के सोसायटी चौक कोरबा रोड में भी जो कि तीनो तरफ से रास्ता आकर यहां मिलते है,यहां सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए शक्ति थाने के टीआई लखनलाल पटेल ने भी कहा कि यहां शीघ्र ही जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाएगा क्योंकि इसी मार्ग से प्रतिदिन या की विशेष अवसरों पर महिलाएं एवं अन्य लोग श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य स्थानों पर आना-जाना करते हैं साथ ही इसी मार्ग से होकर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम एवं आरक्षी केंद्र का रास्ता जाता है जहां 24 घंटे आवाजाही लगी रहती है एवं इस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे के आभाव में अप्रिय घटनाओं की खोजबीन कर पाने में भी असुविधा होती हैं
उल्लेखित हो की शहर सहित शहर के सभी चारों प्रमुख प्रवेश मार्गों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जिला पुलिस प्रशासन के आग्रह पर तकनीकी विशेषज्ञों से एक एस्टीमेट बनाकर उसे प्रेषित किया गया है, जो कि लगभग 55 लख रुपए का है, एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल में भी पूर्व दिनों में पुलिस प्रशासन से आग्रह किया था कि वे इस एस्टीमेट को जिला कलेक्टर साहब से आग्रह कर उसे किसी उचित मद से जनहित में स्वीकृत कराकर इस कार्य को करें जिससे शक्ति शहर के सभी चारों प्रमुख मार्गों पर ऐसे हाईटेक कैमरे लगाए जा सके,जिससे अपराधियों की पूरी जानकारी मिलेगी तो वहीं आम जनता भी सुरक्षित रह सकेगी तथा शक्ति जिले की जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी समय-समय पर ऐसी बैठकों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आग्रह करती हैं





