देवरी में विराजेंगे बाबा भोलेनाथ -21 जुलाई की सुबह शक्ति विकासखंड के देवरी में होगी नवनिर्मित शिव शंकर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां हुई पूर्ण, जन सहयोग से स्थापित किया गया है मंदिर, दीपक अग्रवाल शक्ति ने करी शिव भक्तों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचने की अपील

जय बाबा भोलेनाथ
देवरी में नवनिर्मित शिव शंकर मंदिर
देवरी में नवनिर्मित शिव शंकर मंदिर

देवरी में विराजेंगे बाबा भोलेनाथ -21 जुलाई की सुबह शक्ति विकासखंड के देवरी में होगी शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां हुई पूर्ण, जन सहयोग से स्थापित किया गया है मंदिर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी में 21 जुलाई को बाबा भोलेनाथ बिराजेगे, तथा देवरी में शिव शंकर मंदिर के निर्माण का कार्य विगत कई वर्षों से निरंतर चल रहा था, जिसे शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म मनीराम दीपक कुमार अग्रवाल बुधवारी बाजार शक्ति की पहल पर मंदिर का निर्माण जन सहयोग से प्रारंभ करवाया गया था, तथा अब बाबा भोलेनाथ के विराजित होने का वह अनमोल क्षण आ ही गया है जब 21 जुलाई दिन- सोमवार को सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इस अवसर पर जहां भंडारा- प्रसाद का भी आयोजन किया गया है, तो वहीं इस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में ग्राम देवरी सहित जिले के विभिन्न स्थानों से बाबा भोलेनाथ के भक्त शामिल होंगे तथा मंदिर को आकर्षक प्राकृतिक फूलो एवम से झालरों की रोशनी से सजावट की गई है तो वहीं शिव परिवार इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के माध्यम से स्थापित होंगे, मंदिर के निर्माण की पहल करने वाले बाबा भोलेनाथ के भक्त दीपक अग्रवाल शक्ति ने समस्त शिव भक्तों को इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading