शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में मनाया गया ग्रीन डे, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद, बच्चों में दिखा उत्साह, डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना ही इस आयोजन का उद्देश्य

नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत करते गुंजन प्रबंधन के सदस्य
कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष का तिलक लगाकर स्वागत
शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में आयोजित ग्रीन डे का कार्यक्रम

शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में मनाया गया ग्रीन डे, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद, बच्चों में दिखा उत्साह, डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा,- बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना ही इस आयोजन का उद्देश्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गुंजन एजुकेशन सेंटर में ग्रीन डे का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्टाफ सदस्य हरे परिधान में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सुमित शर्मा तथा पंडित महेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन के साथ हुई, तत्पश्चात गुंजन प्ले स्कूल के नव प्रवेशित नन्हे बच्चों को प्ले किट वितरित की गई।

इस अवसर पर हाल ही में आयोजित रथयात्रा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति रही – “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, जिसमें अतिथियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संस्था प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने की शपथ ली गई। सभी बच्चों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों में एक-एक पौधा अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रेन डांस और ग्रीन एनवायरनमेंट थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिला,संस्था के डायरेक्टर नितिन सोनी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं,कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी संचालक एवं शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिनमें गोविंद दास, तुलेश चन्द्रा, पीयूष यादव, छोटेलाल राठौर, भूमेश यादव, पुष्पा यादव, शकुंतला साहू, सोनिया सोनवानी, सारिका सोनी, चारुलता बरेठ, ज्योति देवांगन, नीतू, देविका पटेल, शांति यादव, आंचल यादव, आंचल साहू, पूनम यादव, युक्ता जायसवाल, अंजलि पटेल,माहि पाण्डेय, कविता देवांगन और दिव्या मिर्री प्रमुख रूप से शामिल रहे

शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में आयोजित ग्रीन डे का कार्यक्रम
शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में आयोजित ग्रीन डे का कार्यक्रम
शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में आयोजित ग्रीन डे का कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading