भाजपा नेताओं की होगी क्लास– शक्ति आएंगे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी एवं चुनाव समिति संयोजक ओमप्रकाश माथुर,जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता,जिला बैठक एवम विधानसभा की कोर कमेटियों की बैठक लेंगे माथुर,प्रथम बार आगमन होगा प्रदेश प्रभारी का

<em>भाजपा नेताओं की होगी क्लास-- शक्ति आएंगे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी एवं चुनाव समिति संयोजक ओमप्रकाश माथुर,जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता,जिला बैठक एवम विधानसभा की कोर कमेटियों की बैठक लेंगे माथुर,प्रथम बार आगमन होगा प्रदेश प्रभारी का</em> kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर

भाजपा नेताओं की होगी क्लास– शक्ति आएंगे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी एवं चुनाव समिति संयोजक ओमप्रकाश माथुर,जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता,जिला बैठक एवम विधानसभा की कोर कमेटियों की बैठक लेंगे माथुर,प्रथम बार आगमन होगा प्रदेश प्रभारी का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं चुनाव समिति के संयोजक ओमप्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने के बाद पहली बार 16 जुलाई को शक्ति जिले के प्रवास पर आएंगे तथा श्री माथुर शाम 4:15 पर जिला भाजपा कार्यालय शक्ति पहुंचेंगे जहां वे सर्वप्रथम पत्रकार वार्ता को संबोधित कर जिला भाजपा की बैठक लेंगे एवं बैठक पश्चात शक्ति विधानसभा, चंद्रपुर विधानसभा, तथा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठके लेकर रात्रि 7:00 बजे शक्ति से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रायगढ़ में रात्रि भोजन तथा रात्रि विश्राम करेंगे, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं चुनाव समिति के संयोजक ओमप्रकाश माथुर के जिला आगमन को लेकर जिला संगठन भी तैयारियों में जुट गया है, एवं विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी माथुर का दौरा अहम माना जा रहा है, एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं तथा श्री माथुर 16 जुलाई को जिला भाजपा जांजगीर चांपा की भी जिले की बैठक, विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठक लेकर पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे वही प्रदेश प्रभारी एवं चुनाव समिति के संयोजक के प्रथम शक्ति आगमन को लेकर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा चुनाव के दावेदार भी तैयारियों में जुट गए हैं एवं प्रभारी के आगमन के दौरान दावेदार अपना शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं तथा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading