मामलों के त्वरित निराकरण के लिए चिंतित पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय ने किया बड़ा आदेश, 20 मई को जारी हुआ आदेश,DGP साहब ने किया आदेश- एडीजी एवं एआईजी भी रहेंगे उपस्थित

मामलों के त्वरित निराकरण के लिए चिंतित पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय ने किया बड़ा आदेश, 20 मई को जारी हुआ आदेश,DGP साहब ने किया आदेश- एडीजी एवं एआईजी भी रहेंगे उपस्थित kshititech
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़

मामलों के त्वरित निराकरण के लिए चिंतित पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय ने किया बड़ा आदेश, 20 मई को जारी हुआ आदेश,DGP साहब ने किया आदेश- एडीजी एवं एआईजी भी रहेंगे उपस्थित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- पुलिस की लाख कोशिशो के बावजूद छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामलों एवं लंबित पड़े मामलों के त्वरित निराकरण की दिशा में पुलिस मुख्यालय बेहद चिंतित नजर आ रहा है, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन सब बातों को लेकर 20 मई 2025 को एक बड़ा निर्णय लिया है, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने लंबित विभागीय मामलों के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से अब पुलिस मुख्यालय में शनिवार की छुट्टी समाप्त कर दी गई है और सप्ताह में छह दिन कार्यदिवस रहेगा।20 मई 2025 को जारी परिपत्र क्रमांक M-1641 के अनुसार, यह निर्देश पुलिस महानिदेशक (DGP) के आदेश पर प्रशासनिक शाखा द्वारा जारी किया गया। परिपत्र में कहा गया है कि विभागीय कार्यों की महत्ता और संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार को सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

डीजीपी साहब के निर्देश अनुसार-सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) और शाखा प्रभारी भी शनिवार को उपस्थित रहें।यह आदेश PHQ की सभी प्रमुख शाखाओं और विभागों पर लागू होगा और अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा,PHQ के सूत्रों के अनुसार, विभाग में लगातार बढ़ रहे लंबित मामलों, अनुमोदनों और फाइल प्रक्रियाओं की शीघ्रता से निपटान के लिए यह निर्णय आवश्यक हो गया था। उच्च अधिकारियों का मानना है कि इससे संगठनात्मक अनुशासन सुदृढ़ होगा, कार्यों की समय-सीमा तय होगी और प्रशासनिक दक्षता में सुधार आएगा

पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है,इस कदम को पुलिस विभाग के आंतरिक प्रबंधन को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। शनिवार को अनिवार्य उपस्थिति के चलते साप्ताहिक प्रगति की प्रभावी निगरानी और समीक्षा अब संभव हो सकेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading