शक्ति में चुनावो के खर्च कम करने पर हुआ मंथन- लोकसभा के चुनाव में हो गया 1,35,000 हजार करोड रुपए का चुनावी खर्च, भाजपा नेताओं ने कहा- एक देश, एक चुनाव पर बनाए अपनी सहमति, देश पर भी पड़ेगा चुनाव के खर्चो का कम बोझ, शक्ति में संपन्न हुई एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी, नेताओं सहित विभिन्न संस्था प्रमुखों ने भी दिए अपने सुझाव, एक राष्ट्र, एक चुनाव पर जनमत संग्रह के माध्यम से तैयार हो रही है अनुकूल परिस्थितिया

भारत जागरण मंच के कार्यक्रम को संबोधित करती सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
अतिथि वक्ता का स्वागत करते चैंबर उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि वक्ता प्रशांत सिंह ठाकुर

शक्ति में चुनावो के खर्च कम करने पर हुआ मंथन- लोकसभा के चुनाव में हो गया 1,35,000 हजार करोड रुपए का चुनावी खर्च, भाजपा नेताओं ने कहा- एक देश, एक चुनाव पर बनाए अपनी सहमति, देश पर भी पड़ेगा चुनाव के खर्चो का कम बोझ, शक्ति में संपन्न हुई एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी, नेताओं सहित विभिन्न संस्था प्रमुखों ने भी दिए अपने सुझाव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती – सक्ती नगर के स्थानीय हटरी धर्मशाला में 18 मई को भारत जागरण मंच के तत्वाधान में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ,मंचस्थ अतिथियों में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, अतिथि वक्ता प्रशांत सिंह ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा,जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा जनपद अध्यक्ष पुष्पा खूंटे,पंकज अग्रवाल, चेंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल,औषधि विक्रेता संघ के विनोद बंशल, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कथूरिया, प्रेम पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता बंधु मंच पर विराजमान रहे इस विषय पर अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने कहा कि एक राष्ट्र , एक चुनाव’ से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी, सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा और नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे, जिससे सभी की भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र और सशक्त बनेगा। यह भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए दीर्घकालिक समाधान हो सकता है

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं। इससे न केवल सरकारी खर्च बढ़ता है, बल्कि सुरक्षा, प्रशासन और संसाधनों पर भी बोझ पड़ता है। एक साथ चुनाव कराने से चुनावी खर्च में भारी कटौती की जा सकती है और इन संसाधनों को देश के विकास में लगाया जा सकता है।पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर कहा कि 2024 के लोकसभा का चुनावी खर्च करीब ₹1.35 लाख करोड़ था, जो कि 2019 के लोकसभा चुनावी खर्च ₹60,000 करोड़ से लगभग दोगुना है। आने वाले समय में बढ़ती जनसंख्या के साथ ये खर्च बढ़ता ही जाएगा। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” वह समाधान है जो सरकारी संसाधनों के बेवजह होते खर्च पर लगाम लगाकर राष्ट्रहित में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगा

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव एक ही समय पर सभी चुनाव होने से करीब ₹4.5 लाख करोड़ की बचत होगी, जो कि देश की GDP के 1.5% के बराबर है। स्पष्ट है कि एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाली बचत से देश में विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं बिनोद बंशल एवं शंकर लाल अग्रवाल जी ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपनी सहमति जताई एवं कहा कि एक साथ चुनाव से आर्थिक बोझ कम होगा देश में विकाश कार्य ज्यादा से ज्यादा होगा जिसका आम जनता जीवन स्तर में सुधार होगा पंडित भोला शंकर तिवारी ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया

अतिथि वक्ता प्रशांत सिंह ठाकुर ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर सारगर्भित उद्बोधन दियाएक राष्ट्र एक चुनाव का निर्णय व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एक परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा। इससे होने वाली आर्थिक बचत आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी मैनेजमेंट से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेज गति देने का सशक्त माध्यम भी बनेगा ज्यादातर समय चुनाव में निकल जाता है जिससे किसी भी योजना के पूर्णता के साथ विकास कार्य के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता सभी दलों को चुनावी खर्च कम हो जाएगा आर्थिक बोझ कम होगा ज्यादा से ज्यादा विकास के काम होंगे इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन नेतराम चंद्रा ने एवं आभार कवि शरण वर्मा ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संयोजक गोपी सिंग ठाकुर लोकेश साहू अमृत लाल साहू मोहनमती साहू, सत्यनारायण चंद्रा,आशा साव,अनूप अग्रवाल अभिषेक शर्मा,पहलवान दास महंत, दिनेश बरेठ,गेंदराम मनहर,अरुण शर्मा धनंजय नामदेव दिलीप सराफ पिंटू सिंघल,हेमंत पटेल,दीपक गुप्ता भुवन भास्कर यादव,रंजीत अजगले, सत्यनारायण चंद्रा,विक्रम प्रताप सिंह,कृष्णकुमार देवांगन,रूपा सिंहदेव,रीता पटेल,गायत्री पटेल, रवि गबेल आदित्य अग्रवाल विनोद पांडे नारायण राठौर परसन राठौर सहित अनेक समाज एवं संगठन के सदस्य भाजपा मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

भारत जागरण मंच द्वारा 18 मई को आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम
भारत जागरण मंच द्वारा 18 मई को आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading