शक्ति की गौरवशाली औद्योगिक इकाई- सर्वोत्तम चपड़ा उत्पादन एवम निर्यात के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला शक्ति की डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड को सम्मान, कोलकाता में भारत सरकार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित था सम्मान समारोह, गौ सेवा, नर नारायण की सेवा सहित रचनात्मक कार्यों में भी डीएम परिवार का है सक्रिय योगदान, शक्ति के स्टार ब्रांड चपड़े की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है ख्याति

कोलकाता में भारत सरकार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह
कोलकाता में आयोजित सम्मान समारोह की आयोजक संस्था
उत्कृष्टता निर्यात के लिए मिले सम्मान के बाद शक्ति के डी एम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड परिवार के सदस्य

शक्ति की गौरवशाली औद्योगिक इकाई- सर्वोत्तम चपड़ा उत्पादन एवम निर्यात के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला शक्ति की डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड को सम्मान, कोलकाता में भारत सरकार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित था सम्मान समारोह, गौ सेवा, नर नारायण की सेवा सहित रचनात्मक कार्यों में भी डीएम परिवार का है सक्रिय योगदान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

कोलकाता पश्चिम बंगाल से हमारे संवाददाता की विशेष खबर

कोलकाता- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्ति शहर की जिस औद्योगिक इकाई ने चापड़ा एवं लाख के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाते हुए विगत कई दशकों से निरंतर सर्वोत्तम चपड़ा उत्पादन के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत सरकार की निर्धारित रैंकिंग के तहत सम्मान हासिल किया है, तो वही शक्ति की इस गौरवशाली औद्योगिक इकाई को फिर से 10 मई 2025 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में सत्र 2023- 24 में उत्कृष्टता निर्यात सम्मान से नवाजा गया,इस अवसर पर डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सुमित अग्रवाल सहित उनकी संस्था के सदस्य मौजूद रहे तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित देश की प्रतिष्ठित जाने-मानी हस्तियों ने भी डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों एवं उनके उत्कृष्ट निर्यात के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विगत कई दशकों से निरंतर आपकी इस औद्योगिक इकाई द्वारा निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्टता सम्मान हासिल किया जा रहा है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है

एवं विगत दशकों पूर्व चपड़ा के क्षेत्र में काम करना चुनौतियों से कम नहीं था, तब इस डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड ने अविभाजित मध्य प्रदेश के समय शक्ति जैसी छोटी सी जगह में अल्प संसाधनों के बावजूद चपड़े के निर्यात को एक प्रगति के पथ पर पहुंचाया तथा शक्ति की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया,तत्कालीन समय में स्टार ब्रांड के नाम से यहां का चपड़ा विदेशो में भी निर्यात होता रहा है, तथा शक्ति का डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड सदैव एक बेहतर निर्यात एवं उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है, साथ ही डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड परिवार औद्योगिक क्षेत्र में महारथ हासिल करने के साथ ही जन सेवा, गौ सेवा, भोजन सेवा, सहित अन्य रचनात्मक कार्यों में भी अपना अमूल्य योगदान दे रहा है,शक्ति शहर में इस संस्था एवं परिवार द्वारा जहां प्रतिदिन लगभग 800 से 1000 की संख्या में लोगों को ₹10/-रुपये में भरपेट पूजन श्री वृंदावन भोजनालय की स्थापना कर दिया जा रहा है, तो वहीं शहर के नंदेलीभाटा में श्री वृंदावन गौशाला की स्थापना कर विगत 10 वर्षों से निरंतर लगभग 300 से 400 की संख्या में असहाय एवं अक्षम गायों की सेवा की जा रही है, जिसके लिए गौशाला की स्थापना की गई है डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड को मिले इस सम्मान पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के अन्य औद्योगिक संस्थानों ने भी इस परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं शक्ति शहर वासियों ने भी इस सम्मान को पूरे शहर के लिए गौरव की बात बताया है

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई शक्ति के स्टार ब्रांड के चपड़े ने
कोलकाता में आयोजित सम्मान समारोह की आयोजक संस्था
कोलकाता में आयोजित सम्मान समारोह की आयोजक संस्था
बेहतर निर्यात के लिए दशकों से सम्मानित हो रहा है शक्ति का डीएम शैलेक प्राइवेट लिमिटेड

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading