स्विमिंग पूल पर उतरेगी आपकी थकान- शक्ति शहर के वासु रिसोर्ट में 25 मई को होगा एक दिवसीय जुम्बा वर्कशाप, स्विमिंग पूल में खड़े होकर मिलेगा जुम्बे का आनंद, रॉयल डांस स्टूडियो ने किया है प्रयास, शक्ति में पहली बार होगा ऐसा आयोजन, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर करवाए आज ही अपनी सीट आरक्षित

25 मई को होने वाले वर्कशॉप की जानकारी एक नजर में
25 मई को होने वाले वर्कशॉप की जानकारी एक नजर में

शक्ति शहर के वासु रिसोर्ट में 25 मई को होगा एक दिवसीय जुम्बा वर्कशाप, स्विमिंग पूल में खड़े होकर मिलेगा जुम्बे का आनंद, रॉयल डांस स्टूडियो ने किया है प्रयास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- वर्तमान समय में इस भागम भाग जीवन की यात्रा में अपनी थकान एवं तनाव को दूर करने के लिए शक्ति शहर के रॉयल डांस स्टूडियो ने एक अनुकरणीय पहल की है, आगामी 25 मई 2025 को सुबह 7:00 से शक्ति शहर के फुलवारी चौक स्थित वासु रिसोर्ट में एक दिवसीय जुंबा वर्कशॉप का आयोजन किया गया है,यह एक्वा जुंबा वर्कशॉप में स्विमिंग पूल में खड़े होकर जहां यह वर्कशॉप होगी तो वही इस वर्कशॉप में आने वाले लोगों को शरीर की संपूर्ण थकान तथा तनाव भी दूर-दूर से हो सकेगा, एवं यह वर्कशॉप शरीर की मांसपेशियों को जहां मजबूत करेगी तो वही जोड़ों पर भी कम दबाव पड़ेगा एवं शरीर के हृदय सहित स्वास्थ्य में भी बहुत ही सुधार होगा एवं शरीर के वजन घटाने में मदद मिलने के साथ ही पानी के प्रभाव से तनाव स्वत ही कम हो जाएगा

रॉयल डांस स्टूडियो की संचालक प्रांजल राजपूतानी ने बताया कि इस विशेष एक दिवसीय वर्कशॉप के लिए कार्यक्रम हेतु पास अनिवार्य है, तथा इस वर्कशॉप की सीटे निर्धारित है, एवं पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पास खरीद कर अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं, शक्ति शहर में पहली बार ऐसा वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading