डोंगिया-सुलोनी वाले गबेल दंपत्ति ने किया जशपुर घराने की बहू रानी के क्षेत्रीय आगमन पर आत्मीय स्वागत, जनपद सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा- बहु रानी सदैव क्षेत्रवासियों के सुख- दुख में रही है सहभागी, संयोगिता का बाजे गाजे के साथ किया गया स्वागत, जनपद सदस्य रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल रहे मौजूद




डोंगिया-सुलोनी वाले गबेल दंपत्ति ने किया जशपुर घराने की बहू रानी के क्षेत्रीय आगमन पर आत्मीय स्वागत, जनपद सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा- बहु रानी सदैव क्षेत्रवासियों के सुख- दुख में रही है सहभागी, संयोगिता का बाजे गाजे के साथ किया गया स्वागत, जनपद सदस्य रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल रहे मौजूद
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जांजगीर चंपा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दंपत्ति एवं वर्तमान में जनपद पंचायत शक्ति एवं मालखरौदा के सदस्य दंपति रामकुमार गबेल तथा श्रीमती गीता गबेल ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं जशपुर घराने की बहू रानी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव जी के क्षेत्रीय प्रवास के दौरान आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया, इस दौरान जहां गांव की महिलाएं श्रीमती गीता गबेल के नेतृत्व में संयोगिता सिंह के स्वागत के लिए आतुर नजर आई तो वही ग्रामीणों ने भी बाजे गाजे एवं फूल मालाओं के साथ अपनी बहु रानी संयोगिता सिंह का स्वागत किया
&इस दौरान संयोगिता सिंह जूदेव ने भी ग्रामीण महिलाओं तथा कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए उनका हालचाल जाना तथा उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, तो वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही वादाखिलाफी के संबंध में भी बताया एवं कहा कि आने वाले महीनों में विधानसभा के चुनाव में आप सभी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं तथा क्षेत्र का तेजी से विकास करने में सहायक बने
वही इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा कि आज जुदेव परिवार ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में यहां के विकास के लिए अपना योगदान दिया है, एवं दो कार्यकाल तक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव हम सभी के विधायक के रुप में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे तथा छत्तीसगढ़ शासन के ब्रवेजरेज कारपोरेशन के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने इस क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में तत्कालीन समय में युद्धवीर सिंह जूदेव की सक्रियता से जहां विकास कार्यों को काफी गति मिली तो वही जूदेव परिवार ने भी इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना अहम योगदान दिया,इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी संयोगिता सिंह जूदेव से खुलकर चर्चा की तथा अपनी समस्याएं भी बताई





