बाबूजी की 33वीं पुण्यतिथि- रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्रद्धेय भीमसेन अग्रवाल जी की 33 वीं पुण्यतिथि पर होगा रामायण पाठ का आयोजन,13 अप्रैल को पुण्यतिथि पर होंगे सेवा एवं रचनात्मक कार्य, देश के बड़े दानवीरों में शामिल है भीमसेन जी का नाम

श्रद्धेय भीमसेन जी अग्रवाल रायपुर
13 अप्रैल को भीमसेन अग्रवाल जी की 33वीं पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न आयोजन
रायपुर के समता कॉलोनी में स्थित रामनाथ भीमसेन सभा भवन

रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्रद्धेय भीमसेन अग्रवाल जी की 33 वीं पुण्यतिथि पर होगा रामायण पाठ का आयोजन,13 अप्रैल को पुण्यतिथि पर होंगे सेवा एवं रचनात्मक कार्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से रायपुर में रहकर पूरे प्रदेश में सेवा एवं रचनात्मक कार्यों की श्रृंखला में अपना अग्रणी योगदान देने वाले श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्रद्धेय भीमसेन अग्रवाल जी की 13 अप्रैल को 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर विभिन्न धार्मिक, रचनात्मक तथा सेवा कार्य किए जाएंगे,उनकी तैंतीसवीं पुण्यतिथि को लेकर श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है,श्रद्धेय स्व. भीमसेन जी अग्रवाल का जन्म चैत्र वदी एकादशी संवत् 1986 (25/03/1930) को हुआ था एवम उनका अवसान चैत्र सुदी एकादशी संवत् 2049 (13/04/1992) को हुआ,स्व. श्री भीमसेन जी अग्रवाल श्री रामनाथ भीमसेन चेरिटेबल ट्रस्ट, समता कॉलोनी, रायपुर के संस्थापक रहे,एवम ट्रस्ट ने आग्रह करते हुए बताया है कि प्रतिवर्षानुसार पूज्य पिता स्वर्गीय श्री भीमसेन जी अग्रवाल की पुण्यतिथि पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है,रामायण पाठ “मिथिला मानस संकीर्तन मंडल, जगदलपुर” द्वारा किया जाएगा। समस्त स्नेही स्वजनों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रामायण पाठ का रसपान करें।8 अप्रैल 2025 मंगलवार प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर यह रामायण पाठ, 9 अप्रैल बुधवार प्रातः 9 बजे समापन होंगा,एवम रामायण पाठ श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन, समता कॉलोनी, रायपुर में होंगा, श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य शिव कुमार, नवल किशोर, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार एवम श्री कृष्णा स्टील्स, कृष्ण कुंज जवाहर नगर, रायपुर ने समस्त धर्म प्रेमी, नागरिक बंधुओ को इस रामायण पाठ के अवसर पर सह परिवार पहुंचकर पुण्य का भागी बनने का भी आग्रह किया है

उल्लेखित हो की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जहां विभिन्न धर्मशालाओं का निर्माण किया गया है,तो वहीं इस ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष बड़े रचनात्मक कार्य भी किए जाते हैं, रायपुर की समता कॉलोनी में दशकों पूर्व श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन की स्थापना की गई थी जो की अविभाजित मध्य प्रदेश के समय अपने आप में इकलौता सार्वजनिक भवन था जहां बड़े-बड़े शादी विवाह एवं विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम संपन्न होते थे, तथा इस ट्रस्ट के द्वारा रायपुर शहर में प्रत्येक समाज की बच्चियों के लिए रहने की हॉस्टल की बहुत ही समुचित सुंदर व्यवस्था की गई है,जो की समता कॉलोनी में दो अलग-अलग स्थानो पर यह सेवा सदन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही रायपुर में विभिन्न सार्वजनिक, धार्मिक ,एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में इस ट्रस्ट द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाई जाती है, तथा इस ट्रस्ट के द्वारा विगत वर्षों छत्तीसगढ़ शासन को भी 21 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई थी

श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित अन्य भवन
श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित अन्य भवन
श्री रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट में छत्तीसगढ़ शासन को दी थी 21 लाख रुपए की सहयोग राशि

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading