राजस्थान गौरव सम्मान से नवाजे गए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, 27 मार्च को आयोजित निजी मीडिया समूह के कार्यक्रम में दिया गया सम्मान, राजकुमार ने कहा- यह सम्मान पूरे सम्मेलन परिवार को समर्पित, देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने RKM ग्रुप के चैयरमैन भी हैं राजकुमार मित्तल

राजकुमार मित्तल को राजस्थान गौरव सम्मान से अलंकृत करते हुए
अलंकरण सम्मान से नवाजे जाने के बाद संस्था के पदाधिकारी के साथ मित्तल जी
अलंकरण सम्मान में उपस्थित मित्तल दंपति एवं अन्य सदस्य

राजस्थान गौरव सम्मान से नवाजे गए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, 27 मार्च को आयोजित निजी मीडिया समूह के कार्यक्रम में दिया गया सम्मान, राजकुमार ने कहा- यह सम्मान पूरे सम्मेलन परिवार को समर्पित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 27 मार्च को पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर के आसनसोल क्लब में निजी मीडिया समूह सन्मार्ग ने अलंकरण समारोह का आयोजन किया, इस अवसर पर प्रदेश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में राजस्थान गौरव दिवस के मौके पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तो वहीं इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष एवं RKM ग्रुप के चैयरमैन, प्रतिष्ठित उद्योगपति राजकुमार मित्तल को राजस्थान गौरव सम्मान से नवाजा गया, इस कार्यक्रम में निजी मीडिया समूह सन्मार्ग की श्रीमती रुचिका जी एवं विवेक गुप्ता जी सहित अन्य प्रमुख जन मौजूद रहे तो वहीं इस अवसर पर सम्मान से अभिभूत अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा कि आज राजस्थान गौरव दिवस के मौके पर सन्मार्ग समूह द्वारा मुझे दिया गया यह सम्मान मैं पूरे अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार को समर्पित करता हूं,तथा मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज राजस्थान गौरव के इस सम्मान से समाज के एक-एक व्यक्ति का तथा अंतिम छोर में निवास करने वाले अग्रवंशी बंधुओ का यह सम्मान है, एवं हम सब महाराजा अग्रसेन जी के वंशज हैं,तथा राजस्थान-हरियाणा प्रदेश की पावन पवित्र भूमि से हम सब आते हैं, इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी

साथ ही पूरे आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी की गई साथ ही इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के कोषाध्यक्ष गणेश कुमार भरतीया, समाज सेविका श्रीमती सुलेखा भरतीया, श्रीमती रंजू राजकुमार मित्तल, रोहित लोसलका, श्रीमती रजनी लोसल का, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रीय मुख्यालय के कार्यालय प्रभारी आलोक चौधरी, रमेश सराफ,श्रीमती मंजू अग्रवाल, नाट्रूमल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ,राजकुमार मित्तल को मिले इस सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार,युवा अग्रवाल सम्मेलन,महिला अग्रवाल सम्मेलन ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है,तथा सम्मेलन के सदस्यों ने कहा है कि यह सम्मान हम सबके लिए गौरव का विषय है कि आज अध्यक्ष जी इस संस्था की स्थापना से निरंतर प्रयास करते हुए इसे प्रगति के पद पर आगे ले जाने की दिशा में पहल कर रहे हैं

सन्मार्ग द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह
अलंकरण सम्मान में उपस्थिति संस्था के कोषाध्यक्ष गणेश कुमार भरतीया
सन्मार्ग ने किया अलंकरण समारोह का आयोजन
सन्मार्ग समूह के विवेक गुप्ता आसनसोल
सन्मार्ग समूह की रुचिका गुप्ता आसनसोल

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading