शक्ति कलेक्टर ने कहा- किसान अपने खेतों के बचे हुए पैरा को ना करे आग के हवाले,अधिकारियों को दिए निर्देश- जागरूकता अभियान चलाएं जिले में, समय सीमा एवं जन दर्शन में पहुंचे शक्ति कलेक्टर टोपनो, चुनाव के संपन्न होने के बाद अब सरकारी दफ्तरों को सुचारू ढंग से संचालन के दिए निर्देश

शक्ति कलेक्टर ने कहा- किसान अपने खेतों के बचे हुए पैरा को ना करे आग के हवाले,अधिकारियों को दिए निर्देश- जागरूकता अभियान चलाएं जिले में, समय सीमा एवं जन दर्शन में पहुंचे शक्ति कलेक्टर टोपनो, चुनाव के संपन्न होने के बाद अब सरकारी दफ्तरों को सुचारू ढंग से संचालन के दिए निर्देश kshititech
शक्ति कलेक्टर कार्यालय में 11 मार्च को आयोजित समय सीमा की बैठक
शक्ति कलेक्टर ने कहा- किसान अपने खेतों के बचे हुए पैरा को ना करे आग के हवाले,अधिकारियों को दिए निर्देश- जागरूकता अभियान चलाएं जिले में, समय सीमा एवं जन दर्शन में पहुंचे शक्ति कलेक्टर टोपनो, चुनाव के संपन्न होने के बाद अब सरकारी दफ्तरों को सुचारू ढंग से संचालन के दिए निर्देश kshititech
शक्ति कलेक्टर 11 मार्च को जन दर्शन में समस्याएं सुनते हुए

शक्ति कलेक्टर ने कहा- किसान अपने खेतों के बचे हुए पैरा को ना करे आग के हवाले,अधिकारियों को दिए निर्देश- जागरूकता अभियान चलाएं जिले में, समय सीमा एवं जन दर्शन में पहुंचे शक्ति कलेक्टर टोपनो, चुनाव के संपन्न होने के बाद अब सरकारी दफ्तरों को सुचारू ढंग से संचालन के दिए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों और किसानों को अपने खेतों के बचे पैरा को आग न जलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए । साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुवे तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है,समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सहकारिता विभाग अंतर्गत सहकार से समृद्धि कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायतों को सहकारी समिति से आच्छादित करने के कार्यों की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी ली तथा कार्ययोजना अनुसार तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा छोटे कटेकोनी में आरआईडीएफ योजना अंतर्गत कार्यालय सह गोदाम निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जनपदवार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति, मनरेगा के कार्य, जीओ टैगिंग, डोर टू डोर कचरा संग्रहण आदि के बारे में जानकारी ली तथा सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साप्ताहिक प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और शेष बचे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन,चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्यात्मक जानकारी, स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया करने सहित विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई केवायसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है,समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत आवास, अप्रारंभ आवास, प्रगतिरत आवास, अपूर्ण आवास, पूर्ण आवास व प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए कार्यों की जानकारी विस्तारपूर्वक ली। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, सहायक जिला कोषालय अधिकारी प्रदीप देवांगन, तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा

सक्ती-समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से तथा उचित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 18 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग.अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकरी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे,जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रग़जा निवासी श्री कन्हैया उरांव द्वारा बंटवारे के संबंध में, परसदा निवासी श्री पंचराम अजय ने नहर निर्माण में भूमि के मुआवजा के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छोटे रबेली निवासी श्री बालजोगेश्वर ने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई में आर्थिक सहायता के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम जूनवानी निवासी संतोष कुमार ने जैजैपुर तहसील कार्यालय में लोक सेवा केंद्र संचालन हेतु अनुमति प्रदाय करने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छोटे सीपत निवासी भुवनेश्वर लाल कुर्रे ने ईट भट्टा की सब्सिडी प्रदान करने के संबंध में, तहसील मालखरौदा निवासी श्री नवीन कुमार यादव ने अनुकंपा नियुक्ति के संबंध मे सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया । उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading