बिजली विभाग ने करी शक्ति संभाग में 24 लाख की बकाया बिलों की वसूली, 27 फरवरी को विद्युत विभाग का चला बृहद अभियान, विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद, 176 बिजली उपभोक्ताओं ने मौके पर ही जमा की राशि, वरिष्ठ अधिकारी अमर चौधरी ने कहा-जारी रहेगी कारवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड द्वारा समय-समय पर विद्युत उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिलों का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया जाता है,किंतु विद्युत विभाग की इस जागरूकता पहल के बावजूद अनेकों ऐसे विद्युत उपभोक्ता है जो कि समय पर बिलों का भुगतान नहीं करते, जिसके चलते विद्युत विभाग को कार्रवाई करनी पड़ती है, इसी श्रृंखला में 27 फरवरी को अधीक्षण अभियंता वृत्त जांजगीर अमर चौधरी के मार्गदर्शन में जांजगीर वृत्त के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं कनिष्ठ यंत्रियों की टीम द्वारा सक्ती संभाग में वृहद रूप से बकाया राशि वसूली की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में बकाया राशि वाले 595 उपभोक्ताओं पर कार्यवाही की गई। जिसमें से 202 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि का भुगतान न करने पर उनकी लाइन काट दी गई। 176 उपभोक्ताओं द्वारा ऑन द स्पॉट लगभग 24 लाख की बकाया राशि का भुगतान किया गया।विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री वृत्त जांजगीर अमर चौधरी द्वारा बताया गया कि यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपने समस्त बकाया बिलों का भुगतान यथाशीघ्र कर देवें एवं किसी भी प्रकार की अपनी स्थिति से बचें।