21 दिसंबर को बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड-पूरी दुनिया एक साथ श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में करेगी ध्यान, वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर होगा आयोजन, छत्तीसगढ़ के सभी शहरों सहित जांजगीर- चांपा जिला मुख्यालय एवं शक्ति में भी होंगा आयोजन

21 दिसंबर को बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड-पूरी दुनिया एक साथ श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में करेगी ध्यान, वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर होगा आयोजन, छत्तीसगढ़ के सभी शहरों सहित जांजगीर- चांपा जिला मुख्यालय एवं शक्ति में भी होंगा आयोजन kshititech
21 दिसंबर को आइए वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर आप भी करें ध्यान

21 दिसंबर को बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड-पूरी दुनिया एक साथ श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में करेगी ध्यान, वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर होगा आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-पूरा विश्व करेगा एक साथ ध्यान,21 दिसंबर 2024 को श्री श्री रविशंकर जी संस्थापक द आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर द्वारा वर्ल्ड मेडिटेशन डे के रूप में UNO से घोषित होने जा रहा है, पूरे विश्व में ज्ञान के प्रचार प्रसार को फैलाने एवं आम दिनचर्या में सभी लोग ध्यान के साथ स्वस्थ जीवन शैली जी सकें इसके लिए विश्व स्तर पर यह ध्यान दिवस होने जा रहा है ,जांजगीर चांपा में 21 दिसंबर ध्यान दिवस के दिन सुबह जांजगीर सेंटर में ध्यान कराया जाएगा उसके पश्चात सुबह 9:00 बजे हसदेव स्कूल चांपा में 300 से भी अधिक बच्चों को ध्यान कराया जाएगा, उसके पश्चात ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में 300 से अधिक बच्चों को ध्यान कराया जाएगा ,सुबह 11:30 में सरस्वती शिशु मंदिर नैला में 400 बच्चों को ध्यान कराया जाएगा उसके बाद जांजगीर जेल में कैदियों के लिए विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें तनाव से मुक्ति के लिए एवं नियमित ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनने के लिए जेल में कैदियों के लिए भी ध्यान सत्र आयोजित है एवं समस्त नगर वासियों के लिए अग्रसेन भवन जांजगीर में रात 8:00 बजे से विशेष ध्यान सत्र श्री श्री रविशंकर जी की आवाज में होने जा रहा है सभी से निवेदन है कि इस विश्व व्यापी ज्ञान यज्ञ का हिस्सा बने एवं अपने लिए कुछ समय जरूर निकले, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नैला जांजगीर चांपा ने सभी नागरिक बंधुओ से उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading