शक्ति के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी कार्य का हुआ शुभारंभ, भाजपा नेता अनूप एवंम रामनरेश ने कहा- विष्णु देव की सरकार ने वायदे के अनुरूप किसानों का खरीदा है धान एवं पूरे देश में किसानों के हित में काम करने वाली है विष्णु देव की सरकार

सक्ति में धान खरीदी शुभारंभ
सक्ति में धान खरीदी शुभारंभ

शक्ति के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी कार्य का हुआ शुभारंभ, भाजपा नेताओं ने कहा- विष्णु देव की सरकार ने वायदे के अनुरूप किसानों का खरीदा है धान एवं पूरे देश में किसानों के हित में काम करने वाली है विष्णु देव की सरकार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नवगठित शक्ति जिले में भी धान खरीदी का कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो रहा है, इसी श्रृंखला में उपार्जन केंद्र सक्ती मे भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव एव मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के आतिथ्य मे धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया, शुभारंभ से पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना हुई,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि राज्य मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने वायदो को पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी कर रही है। खरीदी केंद्र में किसानों को कोई परेशानी न हो एवं किसानों को धान बिक्री के बाद समय पर भुगतान हो, इसकी व्यवस्था बनाई गई हैं। किसान अपने ऑनलाइन टोकन मोबाइल से प्राप्त कर सकते हैं

इस दौरान सरपंच कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि खरीदी केंद्र में किसानों के लिए ,छाया एव पानी की एव धान की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। किसानों को किसी भी प्रकार कि समस्या न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधक धनीराम साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर मीनाक्षी यादव,चारो गाम पंचायत सरपंच, एवं सोसायटी के कर्मचारी किसान सभी सदस्य उपस्थित रहे, तथा इस दौरान सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक धनीराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन एवं विभागीय दिशा निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading