अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर हुई नई नियुक्तियां- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने मध्य प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष बनाया संजय मंगल को, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होंगे इंदौर के गोविंद गोयल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा- छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेश इकाइयों का भी होगा शीघ्र गठन

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में हुई नई नियुक्तियां
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया जांजगीर छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन में हुई नई नियुक्तियां- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने मध्य प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष बनाया संजय मंगल को, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होंगे इंदौर के गोविंद गोयल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता के मार्गदर्शन में गठित राष्ट्रीय यूवा इकाई इकाई के अध्यक्ष अमर सुल्तानिया छत्तीसगढ़ ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर संजय मंगल को मनोनीत किया है, साथ ही युवा इकाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इंदौर मध्य प्रदेश के गोविंद गोयल को जिम्मेदारी दी गई है, तथा इस संबंध में राष्ट्रीय युवा इकाई के अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने बताया कि केंद्रीय मुख्यालय एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सभी वरिष्ठ सदस्यों से सलाह कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पूर्ण रूप से गठन आगामी सप्ताह में किया जाएगा एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के अंतर्गत सभी प्रदेश इकाइयों में अध्यक्षों का भी मनोयन किया जा रहा है, साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के साथ ही युवा इकाई भी पूरी मजबूती के साथ काम करेगी, वहीं मध्य प्रदेश प्रांतीय युवा अध्यक्ष पद एवं युवा इकाई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर नए पदाधिकारीयो को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading