छत्तीसगढ़ शासन ने दी अंकित को नई जिम्मेदारी- शक्ति के अंकित अग्रवाल बनाए गए भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने करी नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने दी अंकित को बधाई, अंकित ने कहा-शक्ति जिले में स्काउटिंग के कार्य को देंगे मजबूती

भारत स्काउट गाइड शक्ति जिले के नए मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल
भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़
जिला मुख्य आयुक्त के रूप में अंकित अग्रवाल की नियुक्ति का आदेश

शक्ति के अंकित अग्रवाल बनाए गए भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने करी नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने दी अंकित को बधाई, अंकित ने कहा-शक्ति जिले में स्काउटिंग के कार्य को देंगे मजबूती

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने भारत स्काउट गाइड शक्ति जिले के नए जिला मुख्य आयुक्त के रूप में शक्ति शहर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं युवा समाजसेवी अंकित अग्रवाल की नियुक्ति की है, उपरोक्त नियुक्ति का आदेश 4 नवंबर 2024 को राज्य मुख्यालय द्वारा जारी किया गया है,ज्ञात हो की भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य के संरक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन डेका,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं राज्य मुख्य आयुक्त पद पर डॉ.सोमनाथ यादव पदस्थ हैं

तथा शक्ति जिले में अंकित अग्रवाल की जिला मुख्य आयुक्त के रूप में नियुक्ति होने पर जहां शक्ति जिले के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं उपरोक्त नियुक्ति का पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अन्य विभाग प्रमुखों को भी प्रेषित किया गया है, ज्ञात हो की भारत स्काउट गाइड शिक्षा विभाग के अधीनस्थ कार्य करने वाली एक बड़ी संस्था है, जिसमें स्काउट गाइड के अंतर्गत जहां प्रत्येक सरकारी तथा निजी स्कूलों में विद्यार्थियों में स्काउटिंग की भावना जागृत करने की दिशा में निरंतर पहल की जाती है, तो वहीं समय-समय पर स्काउटिंग के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम लगाए जाते हैं, तथा अंकित अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर कहा है कि भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय ने उन पर जो यह जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे एवं शक्ति जिले में स्काउटिंग के कार्य को गति देंगे तथा प्रत्येक स्कूलों में स्काउटिंग की अनिवार्यता के लिए पहल करते हुए शिक्षा विभाग के सहयोग से इस गति देंगे

ज्ञात हो की शक्ति के अंकित अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न संस्थाओं में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर रहे हैं, तथा वे पूरे शक्ति जिले में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, तथा पूर्व में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति के भी नगर मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं

शक्ति जिले में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं अंकित अग्रवाल

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading