अरुणा की रचनात्मक पहल- बिलासपुर शहर के किन्नरो एवं उनके बच्चों को शिक्षित बनाने तथा आत्मनिर्भर बनाने करी पहल, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में कार्य कर रही अरुणा, भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की महिला इकाई की राष्ट्रीय सचिव बनाई गई अरुणा अग्रवाल

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की महिला इकाई की नई राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल बिलासपुर
किन्नरों को स्वालंबी बनाने अरुणा अग्रवाल की पहल

अरुणा की रचनात्मक पहल- बिलासपुर शहर के किन्नरो एवं उनके बच्चों को शिक्षित बनाने तथा आत्मनिर्भर बनाने करी पहल, भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की महिला इकाई की राष्ट्रीय सचिव बनाई गई अरुणा अग्रवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता के मार्गदर्शन में बाल विकास की राष्ट्रीय चैयरमैन श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल बिलासपुर ने बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्र के किन्नर एवं उनके बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया है, साथ ही श्रीमती अरुणा अग्रवाल द्वारा किन्नरों के लिए पढ़ाई- लिखाई की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही उनके बच्चों को भी शिक्षित बनाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई है,तथा किन्नरों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर का भी प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है, साथ ही ऐसे किन्नर जो कि प्रशिक्षित होकर स्वयं का ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हैं, उन्हें ₹5000 की नगद राशि भी सहयोग स्वरूप प्रदान की गई है तथा किन्नरो को जिले के कलेक्टर से मिलवा कर शासन से भी ऐसे लोगों को स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग की पहल भी की गई है,श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर शहर में प्रदूषण ना फैले एवं पर्यावरण की रक्षा की जा सके इस हेतु पटाखे को लेकर भी आवश्यक सलाह दी गई है, साथ ही दीपावली पर्व पर हाथों से दीए बनाने वाले निर्माण समूहों को भी प्रशिक्षित किया गया है, अरुणा अग्रवाल की इस पहल का जहां लोग स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के दिशा निर्देशन में निरंतर श्रीमती अरुणा अग्रवाल काम कर रही है

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन की महिला इकाई की राष्ट्रीय सचिव बनाई गई अरुण दिनेश अग्रवाल

शक्ति-भारतीय वैश्य ग्लोबल फेडरेशन की महिला इकाई की राष्ट्रीय सचिव के पद पर बिलासपुर शहर की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है,उपरोक्त नियुक्ति का निर्णय फाउंडेशन की संपन्न बैठक में लिया गया तथा श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी मिलने से जहां महिला सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में इस संगठन को समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने एवं गति मिलने की बात कही है, वहीं श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल ने भी कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी है वे पूरी ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading