TI शर्मा साहब ने अष्टमी पर्व पर नारी शक्ति का किया सम्मान- नगर पालिका सकती की स्वच्छता दीदियों को भेंट की साड़ी,शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेनो है वाई एन शर्मा, भजन गायक भी हैं TI शर्मा जी

TI शर्मा साहब ने अष्टमी पर्व पर नारी शक्ति का किया सम्मान- नगर पालिका सकती की स्वच्छता दीदियों को भेंट की साड़ी,शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेनो है वाई एन शर्मा, भजन गायक भी हैं TI शर्मा जी kshititech
10 अक्टूबर को टी आई Y एन शर्मा द्वारा नगर पालिका की स्वच्छता दीदियों  को अष्टमी पर्व पर साड़ी भेंट कार्यक्रम
TI शर्मा साहब ने अष्टमी पर्व पर नारी शक्ति का किया सम्मान- नगर पालिका सकती की स्वच्छता दीदियों को भेंट की साड़ी,शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेनो है वाई एन शर्मा, भजन गायक भी हैं TI शर्मा जी kshititech
10 अक्टूबर को टी आई Y एन शर्मा द्वारा नगर पालिका की स्वच्छता दीदियों को अष्टमी पर्व पर साड़ी भेंट कार्यक्रम

TI शर्मा साहब ने अष्टमी पर्व पर नारी शक्ति का किया सम्मान- नगर पालिका सकती की स्वच्छता दीदियों को भेंट की साड़ी,शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेनो है वाई एन शर्मा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के ऊर्जावान अधिकारी टीआई,वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में एसपी साहब के स्टेनो पद का निर्वहन कर रहे एवं प्रसिद्ध भजन गायक वाई एन शर्मा ने 10 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी पूजा दिवस मां जगदंबे भवानी की कृपा से नारी शक्ति का सम्मान करते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति में सेवाएं दे रही स्वच्छता दीदियों का साड़ी भेंटकर सम्मान किया, इस दौरान स्टेनो साहब वाई एन शर्मा ने समस्त स्वच्छता दीदियों को नवरात्रि पर्व एवं अष्टमी पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज माता स्वरूपा आप सभी नारी शक्ति से ही यह संसार है, एवं आज अष्टमी पूजा का महान पर्व है तथा इस अवसर पर मैं आप सभी को वंदन एवं नमन करता हूं

तथा आपकी सेवाएं हमारे पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, आप प्रतिदिन स्वच्छता के क्षेत्र में जो अपना योगदान दे रही हैं वह हम सबके लिए गौरव का विषय है,इस अवसर पर वाई एन शर्मा ने पूरे पुलिस परिवार की ओर से भी स्वच्छता दीदियों की सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस दौरान नगर पालिका शक्ति में उपस्थित दीदियों ने भी टीआई साहब की इस पहल का स्वागत करते हुए उन्हें भी अष्टमी पर्व की बधाई दी साथ ही इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अन्य अधिकारी- कर्मचारी भी मौजूद रहे, ज्ञात हो कि जिला पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में एसपी साहब के स्टेनो वाई एन शर्मा प्रसिद्ध भजन गायक भी हैं, तथा वे निरंतर पूरे वर्ष भर विभिन्न धार्मिक अवसरों पर जहां अपने भजनों की यूट्यूब के माध्यम से लॉन्चिंग कर प्रस्तुति देते हैं, तो वहीं उनके भजनों को सुनने एवं यूट्यूब पर लाइक करने वालों की संख्या भी लाखों में है एवं वाई एन शर्मा ने विगत दिनों नए कानून को लेकर भी बहुत ही सुंदर ढंग से सरल भाषा में सम्पूर्ण प्रक्रिया तथा नए संशोधित कानून की जानकारी सोशल मीडिया एवं विभिन्न जन जागरूकता शिविरों के माध्यम से भी प्रस्तुत की थी, जिसकी पुलिस विभाग में भी काफी प्रशंसा हुई थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading