किसके सर पर होगा नए प्रदेश अध्यक्ष का ताज- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के होंगे नए प्रांतीय निर्वाचन, 6 अक्टूबर को बुलाई गई कार्यकारिणी की अहम बैठक, प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल एवं महामंत्री मनोज अग्रवाल ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के होंगे नए प्रांतीय निर्वाचन, 6 अक्टूबर को बुलाई गई कार्यकारिणी की अहम बैठक, प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल एवं महामंत्री मनोज अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन से संबंध छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के नए प्रदेश निर्वाचन के लिए कार्यकारिणी की अहम बैठक आगामी 6 अक्टूबर दिन- रविवार को सुबह 10:00 बजे से होटल एंट्री प्वाइंट रायपुर में अग्रवाल संगठन के रायपुर जिले के अध्यक्ष दीनदयाल गोयल के आतिथ्य में आयोजित की गई है,उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई एवं महामंत्री मनोज अग्रवाल दुर्गा ने बताया कि 6 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा पूर्व में बनाए गए प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह बैठक संपन्न होगी तथा इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, ज्ञात हो की 6 अक्टूबर को होने वाली छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की बैठक राजधानी रायपुर के बंजारी माता मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट नगर के होटल एंट्री पॉइंट में होगी, उल्लिखित हो की छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज के सबसे सशक्त संगठन के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन काम कर रहा है, एवं इस संस्था द्वारा जहां प्रतिवर्ष अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन सहित सभी समाज के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा ऋण योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्प चलाए जा रहे हैं तो वहीं समय-समय पर प्रदेश स्तरीय बैठकों का आयोजन कर समाज हित में निर्णय लिए जाते हैं,तथा इस संस्था द्वारा विगत दिनों पूरे प्रदेश में विवाह पूर्व होने वाली प्री वेडिंग शूट जैसी विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को भी बंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया है, एवं इस संगठन के वर्तमान में राष्ट्रीय चैयरमेन प्रदीप मित्तल दिल्ली एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गुप्ता दिल्ली है तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजधानी रायपुर के बाबूजी सियाराम अग्रवाल पदस्थ हैं, तथा इस संगठन के अंतर्गत ही श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट भी संचालित है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading