ओंकार अलंकरण से सम्मानित हुए सेवानिवृत शिक्षक एवं विद्वान पंडित शिवेंद्र द्विवेदी, स्वर्गीय पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी जी की स्मृति में आयोजित था अलंकरण समारोह,वयोवृद्ध होने के बावजूद लोग लेते हैं द्विवेदी जी से प्रेरणा

परम पूज्य पंडित शिवेंद्र त्रिवेदी जी बुढार मध्य प्रदेश

ओंकार अलंकरण से सम्मानित हुए सेवानिवृत शिक्षक एवं विद्वान पंडित शिवेंद्र द्विवेदी, स्वर्गीय पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी जी की स्मृति में आयोजित था अलंकरण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत शिक्षक, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं मध्य प्रदेश के विद्वान पंडित,सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित शिवेंद्र दवेदी बुढार  को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी की स्मृति में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले श्रेष्ठ कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें ओंकार अलंकरण सम्मान से नवाजा गया

इस दौरान स्वर्गीय पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी स्मृति आयोजन समिति के प्रथम अध्यक्ष रवि गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अनिल तिवारी, आलोक तिवारी एवं अनूप तिवारी सहित समिति के संयोजक राजेश पाठक प्रवीण प्रमुख रूप से मौजूद रहे एवं पंडित शिवेंद्र द्विवेदी को मिले इस सम्मान पर जहां प्रदेश के शिक्षक वृंद,भारत स्काउट गाइड परिवार सहित उनके प्रशंसकों ने भी उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, ज्ञात हो की बुरहानपुर मध्य प्रदेश निवासी पंडित शिवेंद्र त्रिवेदी जहां एक प्रखर व्यक्तित्व के साथ ही एक विद्वान पंडित के रूप में अपनी पहचान रखते हैं तो वहीं पूरे देश में वे अपने कार्यों से काफी लोकप्रिय हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading