छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बेहतर यातायात, बनी शक्ति जिले की पहचान- 500 यातायात मित्र शक्ति जिले में पुलिस को बेहतर यातायात बहाल करने की दिशा में दे रहे योगदान,SP अंकिता के निर्देशन में यातायात विभाग चला रहा निरंतर जन जागरूकता अभियान, टी आई वाई एन शर्मा ने तैयार की यातायात मार्गदर्शिका

बेहतर यातायात, बनी शक्ति जिले की पहचान- 500 यातायात मित्र शक्ति जिले में पुलिस को बेहतर यातायात बहाल करने की दिशा में दे रहे योगदान,SP अंकिता के निर्देशन में यातायात विभाग चला रहा निरंतर जन जागरूकता अभियान, टी आई वाई एन शर्मा ने तैयार की यातायात मार्गदर्शिका Console Corptech
यातायात को लेकर शक्ति जिला पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

500 यातायात मित्र शक्ति जिले में पुलिस को बेहतर यातायात बहाल करने की दिशा में दे रहे योगदान,SP अंकिता के निर्देशन में यातायात विभाग चला रहा निरंतर जन जागरूकता अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश मे सक्ति जिला नेशनल हाईवे क्रमांक 49 मे स्थित हैं, सक्ति जिले मे पावर प्लांट होने एवं सीमा पर रायगढ़ औद्योगिक जिला होने के कारण सक्ति जिले मे यातायात का दबाव अधिक रहता हैं, जिसके कारण आये दिन वाहन दुर्घटना होना आम बात हो गयी हैं। दुर्घटना मे होने वाली जनहानि को लेकर सक्ति पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने सर्वप्रथम यातायात शाखा को सुदृण बनाया एवं जिले मे स्थित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर आम जनता को इससे अवगत करवाया तथा यातायात पुलिस सक्ति ने दुर्घटना मे त्वरित मदद उपलब्ध हो सके इसीलिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मे जिले के चारो दिशाओ मे 500 यातायात मित्र बनवाये जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं

पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं मार्गदर्शन मे आम जनता, छात्र-छात्राओं एवं युवा वर्ग मे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आज एक यातायात मार्गदर्शिका का विमोचन किया। निरीक्षक वाय. एन. शर्मा (प्रभारी स्टेनो)द्वारा तैयार यातायात मार्गदर्शिका को तैयार करने मे सराहनीय योगदान देने हेतु आरक्षक किशन बरेठ, महेंद्र राठौर, महिला आरक्षक रूपा लहरे एवं आफसा परवीन को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Back to top button