शक्ति जिले की गौरव बिटिया- सकती की विधि को मलेशिया के भारतीय उच्च दूतावास के द्वारा किया गया सम्मानित, शक्ति के ब्यूटी पार्लर संचालक की बिटिया है विधि सेनगुप्ता, पूरे विश्व में शक्ति का नाम किया गौरवन्नित

विधि सेन गुप्ता अपनी प्रस्तुति देते हुए
विधि सेन गुप्ता अपनी प्रस्तुति देते हुए

शक्ति जिले की गौरव बिटिया- सकती की विधि को मलेशिया के भारतीय उच्च दूतावास के द्वारा किया गया सम्मानित, शक्ति के ब्यूटी पार्लर संचालक की बिटिया है विधि सेनगुप्ता, पूरे विश्व में शक्ति का नाम किया गौरवन्नित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ देश और दुनिया में अपनी संस्कृति को लेकर तो प्रसिद्ध है, ही लेकिन यहाँ की बेटियां भी एक के बाद एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही है। जी हाँ, हम बात कर रहे है छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की जहाँ की होनहार बेटी विधि सेनगुप्ता जिन्होंने न सिर्फ राज्य या राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। बता दे कि हालही में विधि ने 10 से 18 अगस्त को कला संस्कृति मलेशिया के मंच में भारत का झंडा फहराया हैजिसकी स्मृति अपने आपमें एक मिसाल है। मलेशिया से लौटने पर विधि प्रेस मीट कर अपना अनुभव साझा किया,मलेशिया में स्वर्ण समारोह 2024 का आयोजन हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया कुआला लम्पुर मलेशिया में कराया यह स्वर्ण समारोह त्रिधारा डान्स एकेडमी भुवनेश्वर उड़ीसा के गुरु डॉक्टर गजेन्द्र पंडा की ये नृत्य यात्रा का यह 50 वर्ष है इसी उपलक्ष्य में स्वर्ण समारोह का आयोजन अनेक देश प्रदेश में किया जा रहा है मलेशिया के अनेक के राज्यों में इपोह, एसजी सिपुट, कुआलालंपुर, क्लैंग, जोहोर बाहरू अनेक प्रस्तुति दी जिसे मलेशिया के लोगों के द्वारा हमारी प्रस्तुति को बहुत सराहा गया यह छड़ मेरे जीवन का अविश्वरमणीय अवसर था, जिससे मैंने भारत के कला और संस्कृति को मलेशिया में प्रस्तुत किया इस समारोह में विधि ने अपने गुरु डॉ. गजेन्द्र कुमार पण्डा के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में दलगत प्रहलाद नृत्यनाटिका और वन्देमातरम ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई ।हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया मलेशिया के द्वारा सर्टिफ़िकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

विधि के इस उपलब्धि पर उसके माता पिता एवं गुरुजन बेहद उत्साहित हैं एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य कीशुभकामनाएं दी हैं, विधि सेनगुप्ता ने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी से बीकॉम LLB फ़ाइनल ईयर की परीक्षा 80 पर्सेंट से उत्तीर्ण की है साथ ही विधि ने प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से ओडिसी नृत्य शिक्षा अलंकरण की फ़ाइनल ईयर की परीक्षा सितंबर 2024 में पूर्ण करेगी,विधि की इस उपलब्धि पर उसके पिता खिलावन सेनगुप्ता एवं श्रीमती ममता सेनगुप्ता ख़ूबसूरत ब्यूटी पार्लर के संचालिका एवं गुरुजन बेहद उत्साहित हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading