छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर हुई व्यापक रूप से तैयारीया, शक्ति कलेक्टर के निर्देशन में सीएमएचओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश,बच्चो को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवाइयां ,सार्वजनिक संस्थानों में भी होगा शिविर

शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर हुई व्यापक रूप से तैयारीया, शक्ति कलेक्टर के निर्देशन में सीएमएचओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश,बच्चो को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवाइयां ,सार्वजनिक संस्थानों में भी होगा शिविर kshititech
29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने करी व्यापक तैयारियां

शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर हुई व्यापक रूप से तैयारीया, शक्ति कलेक्टर के निर्देशन में सीएमएचओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश,बच्चो को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवाइयां ,सार्वजनिक संस्थानों में भी होगा  शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 29 अगस्त एवं माप अप राउंड 04 सितम्बर 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  द्वारा आवश्यक तैयारीयां पूरी कर ली गई है,ज्ञात हो कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का 29 अगस्त 2024 को समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालयों, अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी विद्यालयों, महाविद्यालयो, तकनीकी शिक्षा संस्थानों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों, किशोर/ किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया की रोकथाम बौद्धिक विकास तथा शाला उपस्थिती में सुधार हेतु एवं छुटे हुए बच्चों को 04 सितंबर को कृमि नाशक दवाई खिलाई जावेगी

सकती जिले में 1 साल से 19 साल तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों की लक्ष्य जनसंख्या लगभग 277665 है। जिसे एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवाई 1 से 2 साल तक के बच्चों को आधी गोली चम्मच में घोलकर, 2 से 3 साल तक के बच्चों को पूरी गोली चुराकर चबाकर एवं 3 से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाया जावेगा। जिसे सेवा प्रदाता अपने सामने में खिलाने का काम करेंगे। बच्चों में कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई की कृमि बच्चों में कुपोषण के मुख्य कारक है, शरीर में खून की कमी होने से शरीर कमजोर, थकान महसूस करती है, शरीर का विकास पूर्ण रूप से नहीं होता मानसिक विकास में अवरोध पैदा करती है। कृमि से होने वाले लक्षण में दस्त, पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी व उल्टी लगना है, कृमि संक्रमण के बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की खुराक से कृमि संक्रमण ठीक हो जाती है तथा किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति के लिए जिले में 104, 102,108, 112 एवं रिस्पांस टीम उपलब्ध रहेगी

शक्ति जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी  ने बताया की शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के दिशा निर्देशन में जिले के सभी स्वास्थ्य केदो में 29 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है,एवं राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार भी किया गया है, एवं सभी बच्चों को कृमि नाशक दवाइयां खिलाई जाएगी

Back to top button