महिला इकाई की बनाई गई राष्ट्रीय संयोजिका- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय संयोजक बनाई गई खेतराजपुर उड़ीसा की श्रीमती सुशीला फरमानिया, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 25 अगस्त को किया मनोयन, जिम्मेदारी मिलने पर सुशीला ने कहा- पूरी सक्रियता के साथ सम्मेलन की महिला इकाई को बनाएंगे मजबूत

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक का हुआ 25 अगस्त को मनोयन
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सुशीला फ़रमानिया  खेतराजपुर संबलपुर उड़ीसा

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय संयोजक बनाई गई खेतराजपुर उड़ीसा की श्रीमती सुशीला फरमानिया, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 25 अगस्त को किया मनोयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- विश्व में अग्रवाल समाज के सबसे बड़े सशक्त संगठन के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 25 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय संयोजक के पद पर खेतराजपुर उड़ीसा की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सुशीला फरमानिया को मनोनीत किया है, श्रीमती सुशीला फरमानिया मनोयन 8 जून 2025 तक के लिए किया गया है, एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने यह मनोयन करते हुए कहा है कि आपकी कर्मठता एवं समाज के प्रति सक्रियता को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय संयोजिका की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है, एवं आप पूरे सेवाभाव से पूरे देश भर में अग्रवाल समाज की नारी शक्ति को एकजुट कर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेंगी एवं आपके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में महिला इकाई सक्रियता के साथ सम्मेलन के सभी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी करेगी, वहीं श्रीमती सुशीला फरमानिया को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार सहित समाज बंधुओ ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, ज्ञात हो की श्रीमती सुशीला फरमानिया उड़ीसा प्रदेश के खेतराजपुर की निवासी हैं तथा वे विगत कई दशकों से निरंतर सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रियता से अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं, वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती सुशीला फ़रमानिया ने कहा है कि जिस विश्वास के साथ केंद्रीय नेतृत्व में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है,वे पूरी सजगता के साथ कार्य करेंगी एवं राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज की महिलाओं को जोड़कर सभी प्रदेशों में कार्यकारिणी का यथाशीघ्र गठन हो एवं स्थानीय स्तर पर भी समाज की सक्रीय महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिले इस दिशा में कार्य करेंगी

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय संयोजिका की नियुक्ति का पत्र

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading