जांजगीर-चांपा की खबरें एक साथ– है तैयार हम की थीम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारीयो का हुआ प्रशिक्षण, नगर पालिका के पार्षदों ने शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर करी कार्यपालन अभियंता से चर्चा

जांजगीर-चांपा की खबरें एक साथ-- <em>है तैयार हम की थीम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारीयो का हुआ प्रशिक्षण, नगर पालिका के पार्षदों ने शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर करी कार्यपालन अभियंता से चर्चा</em> kshititech
जिला कांग्रेस कमेटी का सम्पन्न प्रशिक्षण शिविर
जांजगीर-चांपा की खबरें एक साथ-- <em>है तैयार हम की थीम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारीयो का हुआ प्रशिक्षण, नगर पालिका के पार्षदों ने शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर करी कार्यपालन अभियंता से चर्चा</em> kshititech
चांपा शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के पार्षद विद्युत कार्यपालन अभियंता से चर्चा करते हुए

है तैयार हम की थीम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारीयो का हुआ प्रशिक्षण, नगर पालिका के पार्षदों ने शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर करी कार्यपालन अभियंता से चर्चा

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश में नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है जिसकी तैयारी में कांग्रेस अभी से जुट गई है,जिसके लिए प्रत्येक विधानसभा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन से हुई इसी कड़ी में अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले के क्रमश: अकलतरा, जैजैपुर, पामगढ़ एवं जांजगीर चांपा विधानसभा में है तैयार हम की थीम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें चुनाव के समय बूथ प्रबंधन भाजपा के नफरत की विचारधारा कांग्रेस का आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान /अभय कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ की योजनाएं की जानकारी के साथ ही सोशल मीडिया मैनेजमेंट कैसे किया जाए इस पर हाईटेक तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि आगामी चुनाव के लिए कमर कस लेना है कोई भी चूक ना हो इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कार्यकर्ताओं से वर्चुअल जुड़कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम किया और प्रदेश से आए हुए मास्टर ट्रेनर अनिल सिंह चौहान, प्रकाशमणि वैष्णव, कृष्ण कुमार मरकाम, गजेंद्र कौशिक ने अकलतरा और पामगढ़ के शिविर में चुनावी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया तो वही सुनील सोनी, दिनेश पटेल, तैयब हुसैन, गोपी रंजन दास, अंशुल वालिया एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं डिजिटल कम्युनिकेशन के संयोजक ने जांजगीर चांपा एवं जैजैपुर मैं प्रशिक्षित किया प्रशिक्षण शिविर के लिए पीसीसी ने कड़े नियम भी बनाए थे,जिसमें किसी भी प्रकार का स्वागत कार्यक्रम नारेबाजी ना करने की हिदायत दी गई थी कार्यक्रम प्रारंभ से लेकर समापन तक लाइव टेलीकास्ट रायपुर कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही थी कोई भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि अनावश्यक दबाव या विवाद पैदा करता तो उस पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी इसलिए सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आम कार्यकर्ता की तरह अनुशासित ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त किया इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं उदाहरण पेश करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में आम कार्यकर्ता की तरह सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसका असर सभी शिविर में देखा जा रहा है प्रशिक्षण शिविर के लिए जिला कांग्रेस के प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष प्रवक्ता महामंत्री एवं सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी 3 दिन पूर्व से ही जुटे रहे

चाम्पा शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था के लिए पार्षदों ने अभियंता से की चर्चा

चाम्पा- कोसा, कासा, कंचन की नगरी चांपा शहर में विगत कई दिनों से शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरीके से ठप है आए दिन बिजली की आंख मिचौली से शहरवासी परेशान है ऊपर से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है वैसे मे आधुनिक ऑक्सीजन कहे जाने वाले विद्युत का प्रवाह ठीक तरीके से ना होना नीम ऊपर से करेला होने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं पार्षद नागेंद्र गुप्ता, पार्षद डुग्गू प्रधान, पार्षद रंजन कैवर्त ने कार्यपालन अभियंता पी सी महानंदा से बात की इस पर उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था जल्दी ही चालू हो जाएगी कार्य द्रुत गति से चल रहा है फिर भी हमें एक सब स्टेशन के लिए बरपाली चौक से थाना चौक के बीच जमीन की आवश्यकता है जिस पर सब स्टेशन बनाए जा सके क्योंकि बढ़ती आबादी से विद्युत की खपत बढ़ चुकी है सब स्टेशन बन जाने से हनुमान धारा से अतिरिक्त दबाव कम हो जाएंगे और शहर में सब स्टेशन बन जाने से सदर बाजार, सोनार पारा, थाना चौक, संजय नगर जो अभी हनुमान धारा फिडर से चल रहा है वह भी ठीक हो जाएगा और विद्युत व्यवस्था सुधर जाएगी अभियंता ने बताया कि कोटा डबरी सब स्टेशन को जल्द ही रेलवे से परमिशन मिलते ही कोरबा रोड 132 चांपा से जोड़ दिया जाएगा जिससे भोजपुर कोटा डबरी की विद्युत व्यवस्था और बढ़िया हो जाएगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading