अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर किया नए पदाधिकारीयो को मनोयन, चार राज्यों में युवा इकाई के भी प्रदेश अध्यक्षों की हुई घोषणा

दुनिया में अग्रवाल समाज के बंधुओ का सशक्त संगठन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन
उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पवन सुल्तानिया
युवा सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए प्रतीक अग्रवाल रायगढ़

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर किया नए पदाधिकारीयो को मनोयन, युवा इकाई के भी प्रदेश अध्यक्षों की हुई घोषणा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल जी कोलकाता ने 12 अगस्त 2024 को संगठन में नए पदाधिकारीयो को मनोनीत किया है। अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने राष्ट्रीय स्तर पर जहां सम्मेलन के कार्यों को गति देने तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उपरोक्त नए पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी दी है, तो वहीं चार राज्यों में युवा सम्मेलन के लिए प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं, तथा अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया की स्वीकृति से युवा इकाइयों के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है, एवं आने वाले दिनों में समस्त नव मनोनीत पदाधिकारीयो को संगठन को मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने की भी बात कही गई है

01- श्री अनिल अग्रवाल जी मुंबई (महाराष्ट्र) अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन- राष्ट्रीय सदस्यता वृद्धि अभियान के कोऑर्डिनेटर
02- डॉक्टर निशीथ ऐंरन नजीबाबाद उत्तरप्रदेश- युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
03- श्री प्रतीक अग्रवाल रायगढ़ (छत्तीसगढ़)- युवा अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष
04- श्री सचिन बंसल जी दिल्ली- युवा अग्रवाल सम्मेलन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
05- श्री हिमांशु गोयल जी भागलपुर बिहार- युवा अग्रवाल सम्मेलन बिहार प्रदेश अध्यक्ष
06- श्री राजेंद्र मित्तल जी जयपुर राजस्थान- युवा अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष
07- श्री पवन सुल्तानिया जी झारसुगुडा उड़ीसा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उड़ीसा प्रदेश

12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में हुए नए पदाधिकारीयो के मनोयन के बाद जहां संगठन में भी उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के सदस्यों ने भी सभी नए पदाधिकारीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवा इकाई के भी राष्ट्रीय संगठन को विभिन्न प्रदेश इकाइयों के माध्यम से भी मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की जा रही है

राजेंद्र मित्तल बनाए गए राजस्थान युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष
अनिल अग्रवाल मुंबई को बनाया गया सदस्यता वृद्धि अभियान का राष्ट्रीय को ऑर्डिनेटर
सचिन बंसल को बनाया गया दिल्ली युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष
डॉ निशीथ एरन संभालेंगे युवा इकाई के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading