भोलेनाथ की आराधना में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार- नैला जांजगीर के आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा श्रावणी मास पर किया गया रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य आश्रम बेंगलुरु से पहुंची साध्वी मां मुक्ति जी ने कराई पूजा, सत्संग एवं भक्ति का मार्ग दिखाते है श्री श्री रविशंकर जी महाराज

नैला जांजगीर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम
विशेष पद्धति से शिवजी का अभिषेक करते भक्तजन
आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन

नैला जांजगीर के आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा श्रावणी मास पर किया गया रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य आश्रम बेंगलुरु से पहुंची साध्वी मां मुक्ति जी ने कराई पूजा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार नैला जांजगीर द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष पर रुद्राभिषेक एवम पूजा अर्चना का कार्यक्रम अग्रसेन भवन नैला जांजगीर में आयोजित किया गया, जिसमें नैला, जांजगीर चांपा, बलौदा एवं अन्य आसपास के सभी भक्त शामिल हुए, बेंगलुरु आश्रम से पहुंची हुई साध्वी मां मुक्ति जी द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया, तत्पश्चात शिव भजनों की गंगा प्रवाहित हुई एवं भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ,आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी द्वारा अनेकों तरह के सेवा कार्य कराए जाते रहते हैं, एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार पूरे विश्व के 150 देशों में आम जनों को तनाव से दूर जाने में, स्वस्थ दिनचर्या, स्वस्थ जीवन ,स्वस्थ मन के साथ जीवन यापन करने में बहुत ही सहयोगी है, समय समय पर इसके कॉर्स भी आयोजित होते है

आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन
आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन
आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading