गौ तस्करों का आतंक- गौ वंश की रक्षा करने गए गौ सेवक पर खरसिया की प्रवेश सीमा पर चार गाड़ियों में आकर किया था प्राण घातक हमला, शक्ति SP अंकिता शर्मा की सजगता से शक्ति पुलिस ने किया हमले के चारों आरोपी को गिरफ्तार, क्षेत्र के गौ सेवकों ने किया पुलिस का धन्यवाद, पुलिस ने कहा-कानून का काम पुलिस को करने दें,लंबे समय से चल रहा था गौ तस्करी का धंधा

गौ तस्करों का आतंक- गौ वंश की रक्षा करने गए गौ सेवक पर खरसिया की प्रवेश सीमा पर चार गाड़ियों में आकर किया था प्राण घातक हमला, शक्ति SP अंकिता शर्मा की सजगता से शक्ति पुलिस ने किया हमले के चारों आरोपी को गिरफ्तार, क्षेत्र के गौ सेवकों ने किया पुलिस का धन्यवाद, पुलिस ने कहा-कानून का काम पुलिस को करने दें,लंबे समय से चल रहा था गौ तस्करी का धंधा kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में गौ तस्कर

तस्करों का आतंक- गौ वंश की रक्षा करने गए गौ सेवक पर किया था प्राण घातक हमला, शक्ति SP अंकिता शर्मा की सजगता से शक्ति पुलिस ने किया हमले के चारों आरोपी को गिरफ्तार, क्षेत्र के गौ सेवकों ने किया पुलिस का धन्यवाद, पुलिस ने कहा-कानून का काम पुलिस को करने दें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति क्षेत्र सहित आसपास के लगे जिलों में गौ तस्करी का धंधा एक लंबे समय से जारी है, तथा शक्ति में भी जहां बड़ी भव्यता के साथ विगत कई दशकों से मवेशी बाजार लगता था, तथा यहां मवेशी बाजार में आने वाले गौ वंशों को तस्करों द्वारा उसे अन्य राज्यों में ले जाकर कसाई खाने में भेज दिया जाता था, तथा उपरोक्त मामले की अनेकों बार क्षेत्रवासियों ने आवाज उठाई तथा विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ की डॉ रमन सिंह सरकार में तत्कालीन गृह मंत्री एवं रामपुर के विधायक ननकी राम कंवर ने स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र में गौ तस्करी कर ले जाये जा रहे सैकड़ो की संख्या में गौ वंश को रुकवा कर उसे अपने क्षेत्र की एक गौशाला में रखवाया था, लेकिन इसके बावजूद गौ तस्करो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा था, एवं अपनी पहुंच का फायदा उठाकर ये गौ तस्कर मालामाल हो रहे थे, एवं गौ तस्करी में स्थानीय क्षेत्र के भी कुछ तस्कर लगे हुए थे, जो बाहरी गौ तस्करों को संरक्षण देते थे, एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति के मवेशी बाजार या अन्यत्र जिलों से आने वाले गौ वंश को शक्ति की रायगढ़ की ओर प्रवेश सीमा पलगढा पहाड़ तक पैदल ही ले जाया जाता था, एवं वहां से उन्हें गाड़ियों में भरकर अन्य राज्यों की ओर रवाना कर दिया जाता था,तथा यह धंधा लंबे समय से जारी था, किंतु शक्ति जिले की पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा ने ऐसी गौ तस्करी का मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर इस पर अपनी पुलिस अधिकारियों की टीम की सजगता से त्वरित कार्रवाई करने में सफलता हासिल की है, तथा पुलिस की इस कारवाई से जहां गौ सेवक भी प्रसन्न है, एवं गौ सेवकों का कहना है कि वे निरंतर इतने साल से गोवंश की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, किंतु पुलिस की इस सक्रियता से पहली बार पैसे तस्करों पर कार्रवाई हुई है

इसी श्रृंखला में थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.),दिनांक 20.07.2024 अप.क्र. 291/2024 धारा126(2),191(2),191(3),190,296,351(2),115(2), 324(2) BNS एवं 25,27 ARMS ACT के तहत कार्यवाही हुई है,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नेशनल हाईवे पर गौ सेवकों से खुलेआम मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपीगण का 12 घंटे के भीतर खुलासा किया है,इस मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार किये गए है,आरोपीगण के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त हथियार एवं मोबाईल जप्त हुआ है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मयंक सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 27 साल वार्ड नं. 13 सक्ती थाना सक्ती का दिनांक 18.07.2024 को थाना उपस्थिति आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं गौ सेवा समिति सक्ती का अध्यक्ष हूं कि दिनांक 18.07.2024 के दोपहर 01.00 बजे नवीन पटेल मोबाईल से फोन कर बताया कि ग्राम खड़गांव (जोबी) के पास कुछ लोगो द्वारा काफी संख्या में गौवंश को ले जाया जा रहा है जिस पर से अपने दोस्त निलेश पटेल, सोनू सिदार, रोहन तिर्की, के साथ मोटर सायकल से ग्राम खड़गांव (जोबी) पहुंचे जहां देखे तो करीब 100 नग गौवंशों को बांध के रखे थें जिसे प्रार्थी के द्वारा गौवंशों को रस्सी से मुक्त कर वापस सक्ती आने के लिये निकले थे कि शाम करीब 05.00 बजे प्रार्थी के मोबाईल नंबर XXXXXXXX44 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर बोला गया कि मै अदनान अंसारी बोल रहा हूं तू मेरे मवेशियों को क्यो छोडवा दिये कहते मां बहन की अश्लील गाली व जान से मारने की धमकी दिया जिसे मै गाली देने मना करते फोन को काट दिया। जैसे ही चारो मोटरसायकल से ग्राम मसनिया स्वागत गेट के पास पहुचें थे कि उसी समय 01 बोलेरो और 01 स्वीफ्ट 01 कार से करीब 12 से 15 लोग हमारे सामने आकर बोलेरो वाहने के चालक द्वारा मोटरसायकल को रोक कर दोनो वाहन में बैठे सभी 12 से 15 लोग उतरकर मयंक सिंह कौन है कहते मां बहन की अश्लील गाली व जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगे, निलेश पटेल, रोहन तिर्की, सोनू सिदार बीच बचाव करने लगे तो सभी ने उनके साथ भी धक्का मुक्की कर मारपीट किये है

उक्त लोगो द्वारा मारपीट करने से हमे चोंट लगा है तथा बोलेरो वाहन चालक द्वारा ठोकर मारने से मेरा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है तथा निलेश पटेल का भी मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। कि लिखित रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु 03 टीम गठित कर किया गया जिसमे क्रमश: निरी. बृजेश तिवारी, निरी. अमित सिं‍ह उप निरी. अनवर अली, निरी. कमलकिशोर महतों व अन्य स्टाप के साथ रवाना किया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में घटना मसनिया कला से पलगढ़ा से छाल तक सीसीटीव्ही फुटेज की छानबीन की गई, प्रार्थी के सीडीआर का अवलोकन किया गया, मैनुअन, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तथा मुखबिर के माध्यम से आरोपीगणों की पहचान किया गया और आरोपीगण मयंक राजपूत पिता चंद्रशेखर राजपूत उम्र 22 वर्ष, शैलेंद्र साहू पिता कैलाश साहू उम्र 25 वर्ष, सुनील महंत पिता रत्थुराम महंत उम्र 28वर्ष तथा अरूण साहू पिता जयशंकर साहू उम्र 24 वर्ष सभी साकिनान कुडेकेला थाना छाल, जिला रायगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का घटित करना स्वीकार किये एवं आरोपीगण का पहचान कार्यवाही कराया गया है। आरेापीगण का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में संलिप्त वाहनों एवं अन्य फरार आरोपीगण की पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. बृजेश तिवारी, निरी. अमित सिं‍ह निरी. कमलकिशोर महतों, निरी. जितेंद्र कोसले, उप निरी. अनवर अली, उप निरी. जीएस राजपूत, प्रधान आरक्षक चित्रांगद चंद्रा, संजीव शर्मा, आरक्षक जोगेश राठौर, यादराम चंद्रा, श्याम गबेल, विकास बरेठ, नरेश चंद्रा, श्याम गबेल, सायबर टीम से प्रधान आर. प्रेम राठौर, आरक्षक फारूख खान, अलेक्सेस मिंज, राकेश राठौर, खगेश राठौर का महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने मामले को 12 घंटे में भीतर सुलझाने के लिए अपनी पुरी टीम को उनकी लगन एवं मेहनत के लिए बधाई दी है और कहा की ऐसे प्रयासों जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा प्रार्थी ने पुलिस को धन्यवाद करते हुये कानून व्यवस्था भविष्य में अपने हाथ में नही लेने के लिए प्रतिबद्ता जाहिर किया,नाम आरोपीगण- 01. शैलेंद्र साहू पिता कैलाश साहू उम्र 25 वर्ष,

  1. मयंक राजपूत पिता-चंद्रशेखर राजपूत उम्र 22 वर्ष,03. सुनील महंत पिता रत्थुराम महंत उम्र 28वर्ष,04.अरूण साहू पिता जयशंकर साहू उम्र 24 वर्ष सभी निवासी कुडेकेला थाना छाल, जिला रायगढ़(छ.ग.) है

सक्ति जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने करी गौ सेवकों से अपील

सकती- शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शक्ति में हुए गौ तस्करी के मामले के खुलासे के बाद आम नागरिकों एवं गौ सेवकों से अपील की है कि क़ानून व्यवस्था का कार्य पुलिस का है, किसी भी स्थिति में क़ानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना लें। ऐसे प्रयासों से अप्रिय घटनाएँ घट सकती हैं। कोई भी सूचना मिलने पर- 112, पुलिस कंट्रोल रूम सक्ती, संबंधित थाना प्रभारी को कॉल/मेसेज करें। अमूमन देखने में आया है कि True Caller App के माध्यम से लोगो की पहचान कर अफ़वाहे फैल सकती हैं True Caller में सही पहचान लिखी हो ऐसा ज़रूरी नहीं। इसलिए इसपे निर्भर होकर धारणाएँ ना बनाएँ।”

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading