माता माधवी जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम- 7 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाएगा अग्रकुल माता माधवी जन्मोत्सव अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अग्रवाल समाज से करी  इस  दिन सामूहिक पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित करने की अपील, केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता में भी होगा पूजा अर्चना का कार्यक्रम

माता माधवी जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम- 7 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाएगा अग्रकुल माता माधवी जन्मोत्सव अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अग्रवाल समाज से करी  इस  दिन सामूहिक पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित करने की अपील, केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता में भी होगा पूजा अर्चना का कार्यक्रम kshititech
अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी एवं अग्रकुल माता माधवी जी

7 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाएगा अग्रकुल माता माधवी जन्मोत्सव अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अग्रवाल समाज से करी  इस  दिन सामूहिक पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित करने की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अग्रकुल पिता महाराजा अग्रसेन जयंती जन्मोत्सव की भांति अग्र कुलमाता महारानी माधवी जयंती जन्मोत्सव इस बार आषाढ़ शुक्ल दूज, रविवार 07 जुलाई 2024 को आयोजित हो रहा है, उपरोक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने बताया कि 7 जुलाई को इस पुनीत पावन दिवस पर हम सभी अग्रवाल बंधु अपने घरों,प्रतिष्ठानो में सार्वजनिक रुप मे सभी मिल जुलकर जन्मदात्री मातृशक्ति के प्रति आत्मीय सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का आयोजन करें एवं साथ ही सम्पूर्ण अग्रवाल समाज को एकसूत्र मे बांधने के उद्देश्य से प्रेरित इस आयोजन में हम सह सपरिवार
माता माधवी जी की सामूहिक पूजा अर्चना, प्रसाद भोग एवं प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित कर जन्मोत्सव में सपरिवार समयानुसार उपस्थित होकर अग्र समाज की संस्कृति को सशक्त बनायें, इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता में भी माता माधवी जी की जयंती पर पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा, साथ ही अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की विभिन्न राज्य तथा जिला इकाईयों द्वारा भी इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading