जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी मनाया यूनियन के साथियों ने

जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी मनाया यूनियन के साथियों ने kshititech
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम को मनाया गया जन्मदिन
जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी मनाया यूनियन के साथियों ने kshititech
अमित गौतम के जन्मदिन पर बधाई देते यूनियन के साथी
जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी मनाया यूनियन के साथियों ने kshititech
28 जून को सम्पन्न यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक

जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 28 जून को होटल महिंद्रा रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक के दौरान मंचस्थ पदाधिकारीयो में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य एवं श्रीमती कमलेश शाश्वत प्रमुख रूप से थे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि यूनियन ने अपने साढ़े पांच वर्षों की स्थापना में ही आज पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ संगठन खड़ा किया है, तथा कोविड के संक्रमण काल में जहां हमने अपने पत्रकार साथियों के लिए विभिन्न सहायता पहुंचाई तो वहीं जरूरतमंदों को भी हमने सेवा उपलब्ध करवाई है,तथा हमारा संगठन पत्रकार हितों के साथ-साथ सेवा कार्यों में भी निरंतर कार्य कर रहा है

प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि आने वाले 9 दिसंबर को यूनियन के प्रदेश निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न होगी तथा हमारा संगठन विधिवत प्रक्रिया के तहत चलने वाला संगठन है, एवं इस संगठन ने जहां यूनियन के प्रत्येक सदस्यों को विभिन्न अवसरों पर प्रमुख पदाधिकारीयो के रूप में दायित्व देकर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया है, तो वही हमारे यूनियन से जुड़कर कार्य करने वाला पत्रकार साथी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मजबूती के साथ जहां इस संगठन के लिए कार्य कर रहा है, तो वही हमें आने वाले समय में अपने इन कार्यों को और अधिक विस्तारित करते हुए जिम्मेदारी के साथ यूनियन के संगठन को और मजबूत बनाना है, वहीं बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रमुख पदाधिकारीयो ने भी संगठन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए साथ ही पदाधिकारीयो ने कहा कि यूनियन पत्रकार साथियों के लिए बेहतर कार्य कर रहा है, तथा हमें वार्षिक कार्यक्रमों का भी निर्धारण करना चाहिए जिससे गांव स्तर तक हमारे यूनियन के कार्यों की जानकारी लोगों तक हो सके, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि यूनियन में द्वारा निरंतर राज्य शासन से पत्रकार हितों के लिए संवाद कर समय-समय पर भेंट मुलाकात के माध्यम से भी कार्य किया जा रहा है,तथा आज जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन ने प्रदेश में पत्रकार साथियों के लिए जगह-जगह आवासीय भूमि सरकारी दरों पर प्राप्त करने की भी सफलता हासिल की है, तो वहीं आने वाले समय में भी इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाएंगे

वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने छत्तीसगढ़ के अनेकों जिलों में नए पदाधिकारीयो की भी नियुक्ति की, जिसमें प्रमुख रूप से कांकेर जिला अध्यक्ष के रूप में नरेश भीमराज, हेमंत बिसरा उपाध्यक्ष, विकास महासचिव, मन्नू राम तावडे को कोषाध्यक्ष की नियुक्ति पत्र भी दिया गया साथ ही दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में शमशेर तथा रवि सोनकर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई

वहीं अनेकों जिलों में सदस्यता कार्ड का भी वितरण किया गया, साथ ही बैठक के दौरान काफी संख्या में प्रदेश,संभागीय एवं जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे तथा 28 जून को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के जन्मदिन के अवसर पर भी यूनियन के साथियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर अमित गौतम ने कहा कि आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव मुझ पर एवम मेरे परिवार पर बना हुआ है,मैं आप सभी का आभारी हूं, बैठक के दौरान प्रमुख रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, उपाध्यक्ष महेश आचार्य,श्रीमती कमलेश शाश्वत, रायपुर जिला अध्यक्ष पी के तिवारी, महासमुंद जिला इकाई अध्यक्ष बलराज नायडू, शक्ति जिला इकाई अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, दुर्ग जिला अध्यक्ष शमशेर,महासचिव रवि सोनकर,विनय चौरसिय, विपुल कन्हैया, प्रदेश सचिव पदाधिकारी मुन्नीलाल अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती तिलका साहू, मनदीप सिंह, कोरबा जिला इकाई के अध्यक्ष विजय लाल, अनिल शुक्ला बिलासपुर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे अंत में सभी आगंतुकों के सम्मान में दोपहर भोजन का भी कार्यक्रम रखा गया

जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी मनाया यूनियन के साथियों ने kshititech
प्रदेश अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर बधाई देते संगठन मंत्री तिलका साहू
जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी मनाया यूनियन के साथियों ने kshititech
महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए
जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा-प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूत करना एवं सदस्यता विस्तार में भी पदाधिकारी दे ध्यान, प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी मनाया यूनियन के साथियों ने kshititech
शक्ति जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल अमित गौतम को जन्मदिन की बधाई देते हुए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading