शक्ति कलेक्टर टोपनो के निर्देश पर खनिज विभाग ने फिर करी अवैध उत्खनन पर ताड़-बतोड़ कार्रवाई, नहीं बख्शे जाएंगे अवैध उत्खननकारी, शक्ति जिले में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, जिले का मुख्य योग समारोह शक्ति के JLND कॉलेज मैदान में

शक्ति कलेक्टर टोपनो के निर्देश पर खनिज विभाग ने फिर करी अवैध उत्खनन पर ताड़-बतोड़ कार्रवाई, नहीं बख्शे जाएंगे अवैध उत्खननकारी, शक्ति जिले में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, जिले का मुख्य योग समारोह शक्ति के JLND कॉलेज मैदान में kshititech
शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो
शक्ति कलेक्टर टोपनो के निर्देश पर खनिज विभाग ने फिर करी अवैध उत्खनन पर ताड़-बतोड़ कार्रवाई, नहीं बख्शे जाएंगे अवैध उत्खननकारी, शक्ति जिले में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, जिले का मुख्य योग समारोह शक्ति के JLND कॉलेज मैदान में kshititech
शक्ति जिले में खनिज विभाग ने करी अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
शक्ति कलेक्टर टोपनो के निर्देश पर खनिज विभाग ने फिर करी अवैध उत्खनन पर ताड़-बतोड़ कार्रवाई, नहीं बख्शे जाएंगे अवैध उत्खननकारी, शक्ति जिले में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, जिले का मुख्य योग समारोह शक्ति के JLND कॉलेज मैदान में kshititech
शक्ति जिले में खनिज विभाग ने करी अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

शक्ति कलेक्टर टोपनो के निर्देश पर खनिज विभाग ने फिर करी अवैध उत्खनन पर ताड़-बतोड़ कार्रवाई, नहीं बख्शे जाएंगे अवैध उत्खननकारी, शक्ति जिले में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 21 जून को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर, जिला के प्रत्येक ग्राम पंचायतो, नगरीय निकायो के प्रमुख स्थलों ( जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, अमृत सरोवर आदि) उपयुक्त स्थलों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन सुबह 7 बजे से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपयुक्त स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का वृहद कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं,जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पास मेन रोड सक्ती में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री तोपनो ने जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे हैं। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7 बजे से निर्धारित किया गया है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, राजस्व विभाग को कानून व्यवस्था, संपूर्ण तैयारी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व निमंत्रण सुनिश्चित कराना, लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) को मंच निर्माण, ग्रीन मेट, कारपेट, सफेद चादर, एवं गद्दे इत्यादि की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग (इ. एण्ड. एम.) को साउंड सिस्टम, आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एंबुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, शिक्षा विभाग को योग प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की सुनिश्चितता, परिवहन विभाग को आवश्यक परिवहन व्यवस्था, नगर पालिका परिषद सक्ती को फायर ब्रिगेड एवं पेयजल टैंकर की व्यवस्था व कार्यक्रम स्थल की पूर्णत: साफ सफाई की व्यवस्था, खाद्य विभाग को स्वल्पाहार की व्यवस्था, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को खेल संगठन, एन एस एस, एन सी सी की उपस्थिति की सुनिश्चितता, जनसंपर्क विभाग को कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, नगर सेनानी को कार्यक्रम स्थल में नगर सैनिकों की व्यवस्था, आयुष विभाग को कार्यक्रम स्थल पर जलपान, काढ़ा, औषधि आदि का स्टॉल और उद्यानिकी विभाग को मंच की साज-सज्जा, फूलमाला की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्यदायित्व सौपा गया हैं।

खनिज अमले द्वारा अवैध रेत उत्खनन स्थल का किया गया निरीक्षण

सक्ति-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी और उनकी टीम द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन स्थल का मौका निरीक्षण विगत दिवस किया गया। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मौके पर अवैध उत्खनन् क्षेत्र ग्राम अचरितपाली, डोगिंया व चिखलरौंदा के बोराई नदी एवं ग्राम मिरौनी के महानदी का स्थल निरीक्षण किया गया। जिसमें उक्त दिनांक ( 17.06.24) को किसी प्रकार का जेसीबी मशीन एवं चैन माउण्टेन के द्वारा रेत उत्खनन् करते नहीं पाया गया। ग्राम चिखलरौंदा में 2-3 ट्रेक्टर नदी स्थल पर देखा गया परंतु मौके पर वाहन चालक नहीं पाया गया,प्राप्त जानकारी अनुसार खनिज विभाग उड़नदस्ता के द्वारा जिले में निरंतर अभियान चलाया जाकर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही करते हुए विगत 14 जून को ग्राम डोटमा में 06 ट्रेक्टर में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जब्त किया जाकर थाना हसौद की सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त प्रकरणों के संबंध मे छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमलो के द्वारा सजगतापूर्वक निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading