बड़ी खबर–स्कूलों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया 14 जून 2023 को बड़ा आदेश, जानिए क्या है आदेश में




स्कूलों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने किया 14 जून को बड़ा आदेश, जानिए क्या है आदेश में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-वर्तमान में पूरे प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नया रायपुर ने 14 जून 2023 को एक आदेश जारी किया है, जिसके अंतर्गत अब विद्यालयों में 16 जून से होने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को स्थगित कर 26 जून से स्कूल खोले जाएंगे तथा इस आदेश को समस्त सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा बीएड/ डीएड कॉलेजों के लिए भी अनिवार्य किया गया है
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय | महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर जिला रायपुर-492002,के पत्र क्रमांक-नवा रायपुर अटल नगर,के अनुसार दिनांक 14/06/2023,क्रमांक एफ 3-2 / 2016 / 20-तीन विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 29/09/2022 द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 (16 जून से 30 अप्रैल, 2023 तक) में शासकीय अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड. / बी.एड. / एम.एड. कॉलेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किये हैं,उक्त आदेश में दिनांक 01/05/2023 से 15/06/2023 तक कुल 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया गया है, वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन एतद् द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में दिनांक 16/06/2023 से 25/06/2023 तक वृद्धि करता है। दिनांक 26/06/2023 से शालायें प्रारंभ होगी,एवम उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार (डॉ. एस. भारत 6723 सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नवा रायपुर, दिनांक 14/06/2023 द्वारा जारी किया गया है,एवम आदेश की प्रतिलिपि विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी, मंत्री जी, स्कूल शिक्षा मंत्रालय, नवा रायपुर प्रमुख सचिव, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर (03) संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, नया रायपुर अटल नगर समस्त संभागायुक्त, छत्तीसगढ़ (05) समस्त कलेक्टर छत्तीसगढ़ ) समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, छत्तीसगढ़ संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय, छत्तीसगढ़ रायपुर,संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ रायपुर प्रबंध संचालक, समग्र शिक्षा, पेंशन बाड़ा, रायपुर (छत्तीसगढ़) को प्रेषित की गई है



