BIG BREKING-मुख्यमंत्री का PA गिरफ्तार, मामला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम हाउस में बदसलूकी का

मुख्यमंत्री का PA गिरफ्तार, मामला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम हाउस में बदसलूकी का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- पूरे देश भर में जिन खबरों ने ठीक लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है, तो वही इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा की सांसद स्वाति मालीवाल की रिपोर्ट पर दिल्ली पुलिस में 18 मई को मुख्यमंत्री निवास से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, तथा विभव कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही जहां आम आदमी पार्टी की समस्याएं बढ़ गई हैं, तो वहीं ठीक लोकसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री के आवास में हुई ऐसी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं स्वाति मालीवाल ने भी अपने साथ हुई इस घटना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी एवं रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अपने पीए के साथ ही अन्य स्थान पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने की भी बात कही जा रही थी, तथा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने भी स्वाति मालीवाल के साथ हुई इस घटना पर पार्टी की ओर से बयान देते हुए बताया था कि उनकी राज्यसभा सांसद के साथ मुख्यमंत्री निवास में पीए विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की है तथा बदतमीजी की है

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज के बाद उनका मेडिकल करवाया है। स्वाति का मेडिकल एम्स में देर रात किया गया। इससे पहले कथित ‘मारपीट’ के संबंध में गुरुवार को पुलिस ने सांसद का बयान दर्ज किया। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार, जब स्वाति मालीवाल का बयान पुलिस दर्ज कर रही थी तब आप सांसद की आंखों में आंसू थे। स्वाति ने कहा कि मैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थी। मैने इतनी महिलाओं,बच्चियों की मदद की,लेकिन मेरे साथ ये सब कुछ सीएम हाउस में हुआ। उनके बयानों से ऐसा लग रहा था कि वह वह पार्टी और सीएम से भी नाराज हैं,उधर विभव कुमार की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीम तैयार की गई थी। पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोल को भी वेरिफाई करेगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading