बिहार बीजेपी में शोक की लहर-नहीं रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के एम्स में चल रहा था कैंसर का उपचार, बिहार में भाजपा के आधार स्तंभ थे मोदी, 72 वर्ष की उम्र में वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे सुशील कुमार

बिहार बीजेपी में शोक की लहर-नहीं रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के एम्स में चल रहा था कैंसर का उपचार, बिहार में भाजपा के आधार स्तंभ थे मोदी, 72 वर्ष की उम्र में वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे सुशील कुमार kshititech
बिहार राज्य के दिग्गज बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी

नहीं रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के एम्स में चल रहा था कैंसर का उपचार, बिहार में भाजपा के आधार स्तंभ थे मोदी, 72 वर्ष की उम्र में वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे सुशील कुमार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- देश के बिहार राज्य में भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ एवं दशकों से बीजेपी की राजनीति में अहम पदों पर रहकर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का बीती रात्रि दिल्ली के एम्स अस्पताल में कैंसर के उपचार के दौरान निधन हो गया, वे 72 वर्ष की उम्र के थे तथा बिहार सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके थे, सुशील कुमार मोदी विगत कुछ महीनो से कैंसर से पीड़ित थे, तथा उनका उपचार जारी था एवं सुशील कुमार मोदी की राजनैतिक गिनती बिहार के बड़े दिग्गज नेताओं एवम कद्दावर नेताओं में होती थी तथा उन्होंने बिहार जैसे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत कर वहां बीजेपी को खड़ा करने में अपना अहम योगदान दिया साथ ही सुशील कुमार मोदी के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है

बिहार के उपमुख्यमंत्री रहते हुए सुशील कुमार मोदी ने बिहार के गुंडा राज को खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभाई, साथ ही उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन में सदैव ईमानदारी के साथ पार्टी का काम किया

प्रातिक्रिया दे