



अग्र कुल की बिटिया बनी टॉपर-छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज का नाम गौरवन्नित किया सरायपाली की महक अग्रवाल ने, 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर में पहला स्थान बनाया महक ने, अग्रवाल समाज सरायपाली ने महक के घर पहुंच कर दी बधाई, दसवीं बोर्ड में भी महक ने टॉप टेन ने बनाया था स्थान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- 9 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परीक्षा परिणाम में 12वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद जिले के सरायपाली की फर्नीचर व्यवसायी की सुपुत्री महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, महक की सफलता पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश का अग्रवाल समाज हर्षित है, तो वहीं अग्रवाल सभा सरायपाली के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारीयो ने महक अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई- शुभकामनाएं दी, तथा महक के परिजनों को भी अग्रवाल समाज में बधाई दी है, तथा महक अग्रवाल ने विगत वर्षों कक्षा दसवीं में भी माध्यमिक शिक्षा मंडल की स्टेट टॉपर सूची में स्थान बनाया था
अपनी इस बड़ी सफलता पर महक ने कहा कि ‘मुझे बहुत ज्यादा खुशी है, उम्मीद थी कि टॉप टेन में आऊंगी, लेकिन टॉप वन में आ गई। एग्जाम से पहले ही तैयारी हो गई थी। हमारे स्कूल में वीकली टेस्ट, मासिक टेस्ट होते रहते हैं। अपने आप टेस्ट करती रहती थी। मेरे परिवार को और मेरे अध्यापकों ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया। यह मुकाम हासिल करने पर कलेक्टर, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य तमाम लोगों ने महक को बधाई दी है। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि महक अग्रवाल के पापा नवीन अग्रवाल फर्नीचर के व्यापारी हैं। मां पूजा अग्रवाल गृहणी हैं। अपने तीन भाई-बहन में महक अग्रवाल सबसे बड़ी है, महक के 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने से घरवालों के साथ ही आज हर कोई गर्व महसूस कर रहा है,सफलता के मंत्र बताते हुए महक ने कहा कि मैं रोज सुबह और शाम पढ़ती थी। मैंने किसी प्रकार का ट्यूशन नहीं लिया। खुद से मेहनत करके इस मुकाम पर पहुंची हूं। मेरे इस सफलता के पीछे मेरे मम्मी- पापा और मेरे विद्यालय के प्राचार्य का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने मुझे हमेशा पढ़ाई के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ाने को कहा। मुझे लगता है कि पढ़ाई करने के लिए हमें खुद को समय में नहीं बांधना चाहिए। हमें हमेशा अपना 100% अपने पढ़ाई को देना चाहिए ताकि हम अपने पढ़ाई के प्रति पूरा फोकस हो सके,महक अग्रवाल की सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है
12वीं बोर्ड परीक्षा की स्टेट टॉपर सूची में 20 लोगों ने स्थान बनाया है जिसमे- महक अग्रवाल – महासमुंद – 97.40,कोपल अमबस्ट – बलौदा बाजार – 97.00,प्रीति – बलौदाबाजार – 96.80, आयुषी गुप्ता – जशपुर – 96.80,समीर कुमार – धमतरी – 96.60, हर्षवती – बालोद – 96.00,वेदांतिका शर्मा – बिलासपुर – 96.00, शुभ अग्रवाल – कोरबा – 96.00, डाली पटेल – बालौदा बाजार 95.80, अदिति साहू – बालौदा बाजार – 95.80, हिमांशी – रायपुर – 95.80,वेदिका निषाद – कांकेर – 95.60,पियूष कुमार कन्नोजिया – बलरामपुर – 95.60, कंकना घरमी – कांकेर – 95.40, यमुना – कबीरधाम – 95.20, रिफा जबेरी – कबीरधाम 95.20,साहिल खान – बलरामपुर – 95.20,नीरज शर्मा – सूरजपुर – 95.20, भावना साहू – दुर्ग – 95.00,निधि गोगड़ – कांकेर – 95 प्रतिशत अंक है









