जैजैपुर पुलिस थाने ने फिर पकड़ी अवैध महुआ शराब,अवैध कारोबारीयो पर पुलिस की हो रही कार्रवाई, जिले में धड़ाधड़ बन रहे आबकारी एक्ट के मामले

जैजैपुर पुलिस थाने ने फिर पकड़ी अवैध महुआ शराब,अवैध कारोबारीयो पर पुलिस की हो रही कार्रवाई, जिले में धड़ाधड़ बन रहे आबकारी एक्ट के मामले kshititech
पुलिस की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब रखने वाला आरोपी

जैजैपुर पुलिस थाने ने फिर पकड़ी अवैध महुआ शराब,अवैध कारोबारीयो पर पुलिस की हो रही कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-पुलिस थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही दिनांक 01/05/2024 में 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार किया गया है,जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 01.05. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम काशीगढ़ में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी चंद्रशेखर भैना पिता रथराम भैना उम्र 40 साल साकिन काशीगढ ठाकुरदियापारा थाना जैजैपुर के द्वारा अवैध 07 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 700/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 01.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. रोहित भारद्वाज, आर. दिनेश पटेल, गोविंद पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading