हाई प्रोफाइल चोरी- शक्ति पहुंचे पुलिस आईजी शुक्ला ने कहा- चोरी के मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच, एसपी को दिए निर्देश,15- 20 पुलिस जवानों की टीम लगाकर मकान के आसपास करें सघन जांच, शक्ति की चैंबर इकाई ने भी आईजी साहब को दिया ज्ञापन, कहा चोरी के मामले पर तत्काल हो कारवाई

हाई प्रोफाइल चोरी- शक्ति पहुंचे पुलिस आईजी शुक्ला ने कहा- चोरी के मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच, एसपी को दिए निर्देश,15- 20 पुलिस जवानों की टीम लगाकर मकान के आसपास करें सघन जांच, शक्ति की चैंबर इकाई ने भी आईजी साहब को दिया ज्ञापन, कहा चोरी के मामले पर तत्काल हो कारवाई kshititech
बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार शुक्ला

हाई प्रोफाइल चोरी- शक्ति पहुंचे पुलिस आईजी शुक्ला ने कहा- चोरी के मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच, एसपी को दिए निर्देश,15- 20 पुलिस जवानों की टीम लगाकर मकान के आसपास करें सघन जांच

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति शहर के उद्योगपति प्रकाश गोयल एवं पवन गोयल के निवास पर 13 अप्रैल की रात्रि हुई बड़ी चोरी के मामले को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का भी निर्णय लिया है, 14 अप्रैल की दोपहर चोरी की विशेष पड़ताल में पहुंचे बिलासपुर रेंज के आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने पीड़ित परिवार जनों से मुलाकात की तथा उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को कहा कि उपरोक्त मामले में मकान के आसपास 15-20 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की टीम लगाकर सघन जांच करें एवं परिजनो की मांग पर पुलिस आईजी ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी बात कही है वही आईजी के शक्ति आगमन के दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शक्ति इकाई के अध्यक्ष विजय डालमिया के नेतृत्व में पुलिस आईजी को ज्ञापन सोपा गया है, जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पुलिस उच्चाधिकारी से मांग की है की शक्ति शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विशेष कार्य योजना के तहत पुरानी चोरियों पर भी सफलता प्राप्त करने की दिशा में कार्य करें एवं प्रकाश गोयल के निवास पर हुई चोरी की बड़ी घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चोरों को पकड़ा जाए वहीं पुलिस आईजी के शक्ति आगमन के दौरान अन्य संस्थाओं ने भी मिलकर उन्हें चोरी की बड़ी घटना पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading