13 अप्रैल को सक्ति से निकलेगी मां अष्टभुजी की पैदल पदयात्रा, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने किया है कार्यक्रम का आयोजन, नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी भक्त करेंगे अपनी आस्था व्यक्त, समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल एवं यात्रा प्रभारी रमेश देवांगन ने दी जानकारी

13 अप्रैल को सक्ति से निकलेगी मां अष्टभुजी की पैदल पदयात्रा, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने किया है कार्यक्रम का आयोजन, नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी भक्त करेंगे अपनी आस्था व्यक्त, समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल एवं यात्रा प्रभारी रमेश देवांगन ने दी जानकारी kshititech
शक्ति से 13 अप्रैल को निकालने वाली अष्टभुजी की पदयात्रा का आमंत्रण आप सभी के लिए
13 अप्रैल को सक्ति से निकलेगी मां अष्टभुजी की पैदल पदयात्रा, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने किया है कार्यक्रम का आयोजन, नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी भक्त करेंगे अपनी आस्था व्यक्त, समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल एवं यात्रा प्रभारी रमेश देवांगन ने दी जानकारी kshititech
शक्ति जिले के अड़भार में स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी देवी

13 अप्रैल को सक्ति से निकलेगी मां अष्टभुजी की पैदल पदयात्रा, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने किया है कार्यक्रम का आयोजन, नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी भक्त करेंगे अपनी आस्था व्यक्त, समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल एवं यात्रा प्रभारी रमेश देवांगन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 13 अप्रैल 2024 दिन- शनिवार को शाम 5:00 बजे से आदिशक्ति मां महामाई दाई मंदिर शक्ति से मां अष्टभुजी देवी की पैदल पदयात्रा विधिवत पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी, उपरोक्त जानकारी देते हुए चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) एवं यात्रा प्रभारी रमेश देवांगन ने बताया कि नवरात्रि के पुनीत दिवस पर मां अष्टभुजी देवी की पदयात्रा विगत अनेकों वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है, इस वर्ष भी यह यात्रा धूमधाम के साथ निकलेगी तथा रात्रि 7:00 बजे से मां अष्टभुजी देवी मंदिर परिसर में सार्वजनिक भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है

तथा 13 अप्रैल को निकलने वाली मां अष्टभुजी की पदयात्रा को लेकर चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है, एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर जहां बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, तो वहीं ग्रामीण अंचलों में भी देवी भक्तों को इस पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है, ज्ञात हो की चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष साल में दो बार मां अष्टभुजी की पदयात्रा एवं मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा निकाली जाती है, तथा यह यात्रा पूरे प्रदेश में एक बड़े धार्मिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है, तथा चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा एंबुलेंस वाहन का भी सफलतापूर्वक संचालन विगत कई वर्षों से निरंतर जन सहयोग से किया जा रहा है, एवं यह संस्था सामाजिक धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सदैव अग्रणी होकर काम करती है, जिसके चलते इस संस्था को अनेकों बार प्रदेश एवं जिला स्तर के विभिन्न मंचों पर सम्मान भी मिल चुका है

श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने शक्ति जिले सहित सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के देवी भक्त, धर्म प्रेमियों को 13 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में सह परिवार शामिल होने का भी आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading