एथलेटिक्स खेलों के लिए जिले के खिलाड़ी होंगे प्रशिक्षित- शक्ति शहर में जिला एथलेटिक संघ द्वारा 10 अप्रैल से 10 जून तक होगा निः शुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,संघ के जिला संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण, जिला सचिव एन पी गोपाल ने दी जानकारी, पहली बार जिले में होगा ऐसा प्रशिक्षण शिविर

शक्ति जिला एथलेटिक संघ की टीम
शक्ति जिला एथलेटिक संघ के संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल
जिले में एथलेटिक्स संघ द्वारा होगा दो  महीने का प्रशिक्षण शिविर

एथलेटिक्स खेलों के लिए जिले के खिलाड़ी होंगे प्रशिक्षित- शक्ति शहर में जिला एथलेटिक संघ द्वारा 10 अप्रैल से 10 जून तक होगा निः शुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,संघ के जिला संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण, जिला सचिव एन पी गोपाल ने दी जानकारी, पहली बार जिले में होगा ऐसा प्रशिक्षण शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-एथलेटिक्स खेलों के विकास एवं खिलाडियों को अवसर देने के उद्देश्य से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से संघ के प्रमुख संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में दो महिने का निःशुल्क शिविर 10 अप्रेल से 10 जून तक सक्ती में लगाया जाएगा,खेल अकाद‌मी में प्रवेश के लिए फिजिकल फिटनेश, स्टेमिना हाई परफारमेंस हेतु बैटरी प्रशिक्षण दिया जाएगा । 21 वी राज्य स्तरीय बालक / बालिका एवं महिला-पुरुष एथलेटिक्स हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा

इसी प्रकार 35वी वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु इसी अवधि में ट्रायल लिया जाएगा,प्रशिक्षण शिविर में ATH. UTD पंजीकृत खिलाड़ि‌यों की उपस्थिति अनिवार्य है,जिन खिलाड़ियों का ATH-UID नहीं बना है वे प्रशिक्षण स्थल में आनलाईन पंजीयन करा सकते हैं,अधिक जानकारी के लिए संघ के सचिव एन.पी. गोपाल (7828974201), संयुक्त सचिव धनेशराम पटेल (7803807801), उपाध्यक्ष खेमराम पटेल (9300240782) प्रबंधकारिणी पदाधिकारी मोहन प्यारे पटेल (8815148811) से सम्पर्क कर शिविर में प्रवेश ले सकते हैं,उपरोक्त शिविर- प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक स्थान- कार्यालय जिला एथलेटिक्स संघ / मिनी स्टेडियम टेमर (सक्ती) में होंगा, तथा शक्ति में होने जा रहे पहली बार दो महीने के इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर जिले के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखा जा रहा है,तथा जिला एथलेटिक संघ के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में संघ के सभी पदाधिकारी भी इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं, तो वहीं संघ के जिला सचिव एन पी गोपाल ने कहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा तथा ये खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading