पामगढ़ पहुंची कमलेश की जनसंपर्क यात्रा- पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू भी लगे हैं सघन प्रचार प्रसार में, कमलेश कह रही- मोदी जी को लाना है तीसरी बार, जांजगीर में खिलाना है फिर से कमल का फूल, 23 मार्च को बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में हो रहा कमलेश का घर-घर संपर्क अभियान, चारों ओर गूंज रही मोदी की लहर,400 प्लस के सीटों के लक्ष्य को पार करने में जांजगीर चांपा लोकसभा की भी रहेगी अहम भूमिका




पामगढ़ पहुंची कमलेश की जनसंपर्क यात्रा- पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू भी लगे हैं सघन प्रचार प्रसार में, कमलेश कह रही- मोदी जी को लाना है तीसरी बार, जांजगीर में खिलाना है फिर से कमल का फूल, 23 मार्च को बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में हो रहा कमलेश का घर-घर संपर्क अभियान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- सरपंच से लेकर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय रूप से काम करने वाली जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे इन दिनों पूरे लोकसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर रही है, जांजगीर-चांपा लोकसभा संसदीय सीट पर अपनी जीत का चौंका लगाने भारतीय जनता पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसके निमित्त इस संसदीय सीट पर उसके प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े लगातार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी आठों विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर रहीं हैं। शुक्रवार 22 मार्च को उन्होंने बसपा के गढ़ समझे जाने वाले पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुलमुला, कोनारगढ , कोसा, बोरसी, जेवरा, सेमरिया, भैंसों, चंडीपारा, पामगढ़, डोंगाहसौद, मिलौनी, सहसा व भुईगांव गांवों में जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने अपील किया
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा 18वीं लोकसभा का चुनाव राष्ट्रहित का चुनाव है। देश का दशा व दिशा बदलने वाला चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिससे देश का मिनी वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे दिग्गज भाजपा नेता अंबेश जांगड़े ने कहा अंबेश जांगड़े ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को जीत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा किसमाज का हित भाजपा के साथ चलने में है। गिरौदपुरी के विकास के साथ -साथ समाज के विकास में भाजपा का अहम योगदान रहा है। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने कहा आज इस देश को मोदी जी की आवश्यकता है। उनके पिछले दस साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है जिसने देश को आगे ले जाने में अहम् भूमिका अदा की है। इसलिए मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है इसके लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट भी जीतना बहुत जरूरी है। इसके पहले सुबह जनसंपर्क अभियान हेतु मुलमुला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी का अभिनंदन किया। वहीं श्रीमती कमलेश जांगड़ें ने मुलमुला में बासीनपाठ व माता चौरा मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनेजनसम्पर्क अभियान का किया शुरूआत किया। कोसा ग्राम पहुंचने पर वहां सांस्कृतिक मंच आमहापारा स्थित मां दुर्गा मंदिर में मत्था टेक जनता-जनार्दन से रूबरू हुईं तो बोरसी ग्राम में पदयात्रा करते ग्रामीण जनों से मिलीं। इस दौरान श्रीमती जांगड़े ने बाबा गुरू घासीदास जी के जैतखाम तथा भारतीय संविधान निर्माता डा अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। इसी प्रकार जेवरा में स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति पीठ मां महामाया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया और ग्रामीणजनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को जीताने का आह्वान किया,यही क्रम भैंसों, चंडीपारा ससहा, भुईगांव पामगढ़, में चला
आज 23 मार्च को बलौदा बाजार भाटापारा जिले में चल रहा कमलेश जांगड़े का जन संपर्क कार्यक्रम
शक्ति- भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का 23 मार्च को बलौदा बाजार भाटापारा जिले के सरसिवां से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ, जो की निरंतर मुड़पार,रायकोना,सोहागपुर, धोबनी,ढन-ढनी, मोहतरा, गाताड़ीह, मनपसार एवं बिलासपुर में होगा, कमलेश जांगड़े के संपर्क अभियान को लेकर बलोदा बाजार भाटापारा जिला इकाई के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं विधानसभाओं के भी भाजपा नेता जुटे हुए हैं








