बघेल को दिल्ली की राजनीति में भेजने की तैयारी- कांग्रेस के 6 लोकसभा उम्मीदवारों की हुई घोषणा, कोरबा से सरोज के खिलाफ कांग्रेस की होगी ज्योत्सना महंत तो वही जांजगीर में भाजपा की कमलेश के खिलाफ होंगे डॉक्टर शिवकुमार डहरिया, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता पहुंचेंगे कोरबा, करेंगे महंत का प्रचार

बघेल को दिल्ली की राजनीति में भेजने की तैयारी- कांग्रेस के 6 लोकसभा उम्मीदवारों की हुई घोषणा, कोरबा से सरोज के खिलाफ कांग्रेस की होगी ज्योत्सना महंत तो वही जांजगीर में भाजपा की कमलेश के खिलाफ होंगे डॉक्टर शिवकुमार डहरिया, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता पहुंचेंगे कोरबा, करेंगे महंत का प्रचार kshititech
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल
बघेल को दिल्ली की राजनीति में भेजने की तैयारी- कांग्रेस के 6 लोकसभा उम्मीदवारों की हुई घोषणा, कोरबा से सरोज के खिलाफ कांग्रेस की होगी ज्योत्सना महंत तो वही जांजगीर में भाजपा की कमलेश के खिलाफ होंगे डॉक्टर शिवकुमार डहरिया, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता पहुंचेंगे कोरबा, करेंगे महंत का प्रचार kshititech
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती महंत

कांग्रेस के 6 लोकसभा उम्मीदवारों की हुई घोषणा, कोरबा से सरोज के खिलाफ कांग्रेस की होगी ज्योत्सना महंत तो वही जांजगीर में भाजपा की कमलेश के खिलाफ होंगे डॉक्टर शिवकुमार डहरिया

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 8 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से 6 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है,जिसमें जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे तो वहीं कोरबा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत की धर्मपत्नी एवं वर्तमान सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत दोबारा प्रत्याशी होंगी, वहीं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल प्रत्याशी होंगे, दुर्ग से राजेंद्र साहू रायपुर से रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महासमुंद से छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू प्रत्याशी होंगे, वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा होनी और बाकी है, जिसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर,रायगढ़ सहित प्रमुख सीट शामिल हैं,तथा कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है तथा अपनी तैयारी चालू कर दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading