शक्ति के देवांगन युवा संगठन ने किया धार्मिक सेवा का बड़ा कार्य,कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी की पूजा अवसर पर निकली जल भरण शोभा यात्रा का किया स्वागत, सेवा कार्यों से सार्वजनिक मंचों पर भी सम्मानित होता है शक्ति का देवांगन युवा संगठन

शक्ति के देवांगन युवा संगठन ने किया धार्मिक सेवा का बड़ा कार्य,कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी की पूजा अवसर पर निकली जल भरण शोभा यात्रा का किया स्वागत, सेवा कार्यों से सार्वजनिक मंचों पर भी सम्मानित होता है शक्ति का देवांगन युवा संगठन kshititech
देवांगन युवा संगठन ने किया शोभा यात्रा का स्वागत

शक्ति के देवांगन युवा संगठन ने किया धार्मिक सेवा का बड़ा कार्य,कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी की पूजा अवसर पर निकली जल भरण शोभा यात्रा का किया स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- सक्ति शहर के प्रतिष्ठित कमल देवांगन (पुराना औषधालय गली शक्ति) के यहां कुलदेवी माता परमेश्वरी पूजा में जलभरण कार्यक्रम था, उक्त जलभरण शोभा यात्रा प्रातः 7:00 बजे कमल देवांगन घर से महामाया मंदिर शक्ति तक निकाली गयी जिसमें समाज के अतिथिगण व सामाजिक बंधुओ बड़ी संख्या में शामिल थे!! जलभरण शोभा यात्रा महामाया मंदिर पहुंचने पर देवांगन युवा संगठन द्वारा भव्य स्वागत कर सभी सामाजिक बंधुओ के लिए चाय,पानी, बिस्कुट व चॉकलेट की व्यवस्था की गई, माता परमेश्वरी की कृपा से यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष किसी ने किसी के घर पर होता ही है जिसमें समाज के सभी सदस्यों का तन मन धन से सहयोग रहता है उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में देवांगन युवा संगठन के सभी सदस्यों के साथ देवांगन समाज का पूरा सहयोग रहा, ज्ञात हो की शक्ति का देवांगन युवा संगठन निरंतर सेवा के कामों में एवं धर्म के क्षेत्र में आगे होकर अपना योगदान देता है, तथा इस संगठन ने अपने कार्यों से पूरे प्रदेश स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है,जिसके कारण विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर इस संगठन को सम्मानित किया जाता रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading