जिला पुलिस अधीक्षक का निर्देश ला रहा रंग- मालखरौदा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार, ₹1000 नगद भी किए गए बरामद इंस्पेक्टर राजेश चंद्रवंशी की कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक का निर्देश ला रहा रंग- मालखरौदा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार, ₹1000 नगद भी किए गए बरामद इंस्पेक्टर राजेश चंद्रवंशी की कार्रवाई kshititech
मालखरौदा पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब का आरोपी

जिला पुलिस अधीक्षक का निर्देश ला रहा रंग- मालखरौदा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार, इंस्पेक्टर राजेश चंद्रवंशी की कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुश्री अंकिता शर्मा के थाना प्रभारी को दिए गए निर्देश रंग लाने लगे हैं, जिले के सभी थाना क्षेत्र में जहां अवैध शराब जब्ती को लेकर थाने सक्रिय हो गए हैं तो वहीं एसपी के पदभार ग्रहण करने के बाद से सैकड़ो मामले शक्ति जिले के थानों में दर्ज हो चुके हैं

इसी श्रृंखला में थाना – मालखरौदा जिला – सक्ती में दिनांक 13.02.2024 को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 69/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है,आरोपी का नाम- जयराम खूंटे पिता खेदूराम खूंटे उम्र 45 साल निवासी ग्राम जमगहन, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छ.ग.) है,जप्ती – 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रूपये है, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह जिला सक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 13.02.2023 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम छोटे सीपत में आरोपी के कब्जे से 02 पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन में 10 लीटर हाथ भटठी का कच्ची महुआ शराब भरी हुई किमती 1000 रूपये का मिला जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर शीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया। जहां से आरोपी की सक्ती जेल में दाखिल किया गया,उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के निर्देशन में सहा. उप निरी. सुकुल सिंह सिदार,आर. राजू खूंटे, रोहित सिदार, डमरू गबेल, शनि जोशी, म. आर. गीतांजलि चंद्रा का योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading