स्वच्छ शहर,स्वच्छ अड़भार _नगर पंचायत अड़भार में चला विशेष स्वच्छता अभियान,शहर को साफ सुथरा रखने प्रतिदिन स्वच्छता कर्मचारी कर रहे अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन, सीएमओ आनंद राय के निर्देशन में सफाई दरोगा चला रहे प्रतिदिन स्वच्छता का अभियान

स्वच्छ शहर,स्वच्छ अड़भार _नगर पंचायत अड़भार में चला विशेष स्वच्छता अभियान,शहर को साफ सुथरा रखने प्रतिदिन स्वच्छता कर्मचारी कर रहे अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन, सीएमओ आनंद राय के निर्देशन में सफाई दरोगा चला रहे प्रतिदिन स्वच्छता का अभियान kshititech
नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहा स्वच्छता का अभियान

नगर पंचायत अड़भार में चला विशेष स्वच्छता अभियान,शहर को साफ सुथरा रखने प्रतिदिन स्वच्छता कर्मचारी कर रहे अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती _नगर पंचायत अड़भार में इन दोनों स्वच्छता का अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय के दिशा निर्देशन में जहां सफाई दरोगा विकास देवांगन अपने स्वच्छता कर्मचारियो एवं स्वच्छता मित्रों के सहारे पूरे शहर के प्रत्येक वार्डो को स्वच्छ बनाने में जुटे हुए हैं, तो वहीं सुबह से शाम तक प्रतिदिन नालियों की सफाई की जा रही है,तथा नालियों की सफाई के बाद तुरंत वहां ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि डालकर शहर को स्वच्छता की दृष्टि में अव्वल बनाने की दिशा में नगर पंचायत प्रयास कर रही है

एवं नगर पंचायत को पूर्व में भी स्वच्छता के लिए सम्मानित किया जा चुका है, तथा नगर पंचायत के नागरिक भी इस कार्य में अपना सहयोग देते है, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय का कहना है कि हमारा शहर साफ सुथरा रहेगा तो लोग स्वस्थ रहेंगे एवं नगर पंचायत सदैव प्रत्येक नागरिकों से यही आग्रह करता है कि वे नगर पंचायत के इस स्वच्छता के अभियान में अपना योगदान दें, वहीं सफाई दरोगा विकास देवांगन भी कहते हैं कि उनके नगर पंचायत के सभी स्वच्छता मित्र एवं कर्मचारी उनके इस कार्य में योगदान दे रहे हैं जिससे शहर को साफ सुथरा बनाना बनाया जा रहा है वही नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान में नगर के जनप्रतिनिधि भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading