



जागरूकता कार्यक्रम- जेठा के शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सरकारी कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतिस्पर्धा का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शक्ति के जेठा स्थित शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में 11 जनवरी को पर्यावरण जागरूकता रैली एवम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में धनंजय कुमार प्रथम, लक्ष्मी बरेठ द्वितीय, श्रेया कुर्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं, ईको क्लब यूनिट की संयोजक सुश्री ऋतु पटेल, सदस्य- सुश्री हेमपुष्पा चंद्रा, महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवम अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।



